बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री सोनम कपूर अपने फैशन सेंस के लिए तो जान ही जाती है लेकिन इन दिनों सोनम कपूर अपनी प्रेग्नेंसी के चलते मीडिया की सुर्खियों में बनी हुई है। सोनम कपूर आए दिन अपनी बेबी बंप की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती है।
इसके साथ वह कई बार अपने पति आनंद अहूजा के साथ भी टाइम बताती हुई तस्वीरों को शेयर करती रहती है सोनम कपूर में प्रेग्नेंट होने के बाद से ही कई सारे फोटो शूट करवाए हैं। सोनम कपूर ने लंदन में बेबी शावर सेलिब्रेशन को अपने कुछ खास करीबी दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ सेलिब्रेट किया और इसके बाद अब सोनम कपूर अपने पति आनंद अहूजा के साथ भारत वापस आ चुकी है क्योंकि वह अपने बच्चे को भारत में ही जन्म देना चाहती है। सोनम इन दिनों अपने पिता अनिल कपूर के घर पर उनके साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करो समय बिता रही है।
जब से सोनम वापस भारत आई है तब से ही उनके माता पिता यानी कि अनिल कपूर और सुनीता कपूर उनकी गोद भराई के लिए एक बड़ा सेलिब्रेशन करने की तैयारी में जुट गए हैं। खबरों के मुताबिक अनिल कपूर अपनी बेटी सोनम कपूर के लिए एक ग्रैंड बेबी शावर सेलिब्रेशन का आयोजन करने जा रहे हैं और इस सेलिब्रेशन में कई बड़े तमाम सिलेब्रिटीज को भी न्यौता दिया जाएगा। Also Read ; सोनम कपूर के दिल्ली वाले घर पर चोरों ने किया करोड़ों का हाथ साफ
View this post on Instagram
सोनम कपूर की कजन और बोनी कपूर की बेटियां जानवी कपूर और खुशी कपूर तो इस सेलिब्रेशन में शामिल होंगी ही लेकिन इसके अलावा बॉलीवुड की तमाम सिलेब्रिटीज जिसमें स्वरा भास्कर, करीना कपूर, करिश्मा कपूर, मलाइका अरोड़ा, आलिया भट्ट, नताशा दलाल, शिल्पा शेट्टी, मसाबा गुप्ता रानी मुखर्जी दीपिका पादुकोण और जैकलीन फर्नांडिस आदि शामिल होंगे। Also Read : सोनम कपूर से लेकर ऐश्वर्या राय तक इन 5 अभिनेत्रियों की फेक फोटो हो चुकी हैं वायरल