मशहूर अभिनेत्री सोनम कपूर और उनके पति आनंद आहूजा के दिल्ली वाले घर में चोरों ने 1.41 करोड़ के जेवर और नकदी चुरा लिए दिल्ली पुलिस ने इस मामले के एफआईआर दर्ज की है | दिल्ली में स्थित यह घर अमृता शेरगिल मार्ग पर बना है जिसमें सोनम के ससुर हरीश आहूजा और सास प्रिया अहूजा और आनंद आहूजा की दादी सरला अहूजा रहते हैं|
दिल्ली के तुगलक रोड थाने में सोनम की सास ने शिकायत दर्ज कराई है| पुलिस उनके घर के अन्य सदस्यों और कर्मचारियों से पूछताछ कर रही है| हाईप्रोफाइल मामला होने के कारण दिल्ली पुलिस ने एक टीम गठित कर मामले की जांच शुरू कर दी है| दिल्ली पुलिस ने उनके घर के 25 कर्मचारियों, ड्राइवर, माली, 9 केयरटेकर और अन्य कर्मचारियों से पूछताछ कर तहकीकात शुरू कर दी है|
Also Read : सोनम कपूर की 10 बोल्ड फोटोस को देख आप हो जाएंगे दीवाने
23 फरवरी को चोरी की वारदात की शिकायत दर्ज कराने मैनेजर रितेश गौरा और सोनम की सास तुगलक रोड थाने पहुंचे। शिकायत में सरला आहूजा ने पुलिस को बताया कि अलमारी से 1.40 करोड़ की ज्वेलरी व 1 लाख नगद गायब थे| उन्होंने बताया कि अलमारी में 2 साल पहले तो ज्वेलरी मौजूद थी लेकिन 11 फरवरी को चेक करने पर ज्वैलरी और नकदी गायब मिली|
उन्होंने मामले की जांच करने का अनुरोध किया| एफ आई आर दर्ज करके दिल्ली पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है| चोरों को पकड़ने के लिए पुलिस फॉरेंसिक टीम की मदद भी लेने की सोच रही है| पुलिस द्वारा आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं| मामला पुराना होने के बावजूद भी पुलिस ने आश्वासन दिया कि चोरों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा| हालांकि सोनम कपूर और आनंद मुंबई में रहते हैं लेकिन समय मिलने पर वह परिवार से मिलने दिल्ली आते जाते रहते हैं|
Also Read : सोनम कपूर से लेकर काजल अग्रवाल तक 2022 में ये 5 एक्ट्रेस बनने वाली माँ