टीम इंडिया के ऑलराउंडर केएल राहुल अपनी प्रदर्शनी को लेकर क्रिकेट फैंस के बीच सुर्खियों में बने ही रहते हैं लेकिन इसके अलावा केएल राहुल अथिया शेट्टी संग अपने रिश्ते को लेकर भी सुर्खियों में बने रहते हैं और आए दिन अथिया शेट्टी और केएल राहुल की शादी को लेकर नई नई अपडेट सुनने को मिलती है।
हाल ही में अथिया शेट्टी और केएल राहुल की शादी से जुड़ी एक खबर में यह पता चला है कि दोनों लव बर्ड्स साल 2023 में शादी के बंधन में बंध सकते हैं और यह कपल विंटर वेडिंग को लेकर काफी पर प्लानिंग कर रहा है। खबरों के मुताबिक यदि अथिया शेट्टी और केएल राहुल के परिवार में से कोई शादी को पोस्टपोन नहीं करता है तो कपल जनवरी और फरवरी के महीने में ही शादी के बंधन में बंध सकते हैं।
हालांकि अथिया शेट्टी और केएल राहुल की शादी का वैन्यू अब तक डिसाइड नहीं हुआ है और इन शादी की खबरों में कितनी सच्चाई है यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा। अथिया शेट्टी और केएल राहुल की शादी को लेकर इससे पहले भी कई बार अफवाएं उड़ी हैं। पिछले महीनों पहले यह अपडेट मिली थी कि अथिया शेट्टी और केएल राहुल 3 महीनों में शादी करके सेटल होने वाले हैं। Also Read : क्या केएल राहुल के कपड़े पहनती हैं अथिया शेट्टी? जानें क्यों कहीं जा रही हैं ऐसी बात
हालांकि इस खबर को खुद अथिया शेट्टी और उनके पिता सुनील शेट्टी ने महज एक झूठ और अफवाह बताया था। अथिया शेट्टी और केएल राहुल की शादी की खबर को सुनकर उनके फैंस काफी खुश हो गए थे लेकिन जब अथिया शेट्टी ने इसे झूठ और अफवाह बताया तो उनके फैंस का दिल टूट गया था। हालांकि अब नई अपडेट के मुताबिक अथिया शेट्टी और केएल राहुल साल 2023 में शादी के बंधन में बनने वाले हैं। Also Read : बोल्ट ने दिया केएल राहुल को 440 वोल्ट का झटका… देखती रह गई गर्लफ्रेंड अथिया शेट्टी