हाल ही में अथिया शेट्टी को अपने बॉयफ्रेंड की हुडी पहने देखा गया था। जो कि केएल राहुल की ही बताई जा रही है। उन्होंने उस तस्वीर को इंस्टाग्राम पर भी पोस्ट किया था। इसमें हम उन्हें काले रंग की हुडी पहने हुए देख सकते हैं। फैन्स ने इस के लिए उन्हें बहुत चिढ़ाया था। जानिए कितनी संपत्ति की मालकिन हैं सुनील शेट्टी की होने वाली बहू
बहुत लंबे समय से अथिया शेट्टी केएल राहुल को डेट कर रही हैं। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें देखी गईं है। अथिया शेट्टी के भाई अहान शेट्टी की फिल्म “तड़प” के प्रीमियर पर दोनों रेड कार्पेट पर एक साथ नजर आए थे और अब वह केएल राहुल की हुडी में नजर आई थीं। दूसरे धर्म की लड़की से शादी करने वाले 6 भारयीय क्रिकेटर
ब्लैक हूडी में पोज
इंस्टाग्राम पर अथिया शेट्टी ने दो तस्वीरें पोस्ट की हैं। पहली तस्वीर में हम उनकी रिप्ड जींस मे देख सकते हैं। और दूसरी में हम उन्हें काले रंग की हुडी में देख सकते हैं। इस हुडी ने प्रशंसकों का ध्यान खींचा और अब प्रशंसक लगातार टिप्पणी कर रहे हैं। कुछ लोग उनकी तारीफ करते हैं तो कुछ उन्हें केएल राहुल की हुडी पहनने के लिए चिढ़ा रहे हैं। धोनी या जडेजा? कौन होगा IPL 2022 में CSK का कप्तान, आया बड़ा अपडेट…
View this post on Instagram
केएल राहुल ने उस पोस्ट पर “नाइस हुडी” कमेंट भी किया है। केएल राहुल के इस कमेंट को देखने के बाद फैन्स दीवाने हो गए। उन्होंने एक साथ उनकी और तस्वीर की मांग की। किसी ने लिखा “हमें आप दोनों की एक साथ और तस्वीरें चाहिए।” जबकि एक अन्य यूजर ने लिखा “ओह माय गॉड”. वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा ”राहुल और उनकी पत्नी की ड्रेस एक जैसी है..रहिया मोमेंट अगेन”। उस पोस्ट पर फैन्स लगातार प्यार बरसा रहे हैं।भुवनेश्वर कुमार ने शेयर की बेटी की पहली फोटो… फैन्स ने पूछा नाम
यह पहली बार नहीं था
यह पहली बार नहीं था जब अथिया शेट्टी ने राहुल की ड्रेस पहनी हो। इससे पहले भी वह उनकी हुडी पहन चुकी हैं। अथिया शेट्टी और केएल राहुल एक-दूसरे को लंबे समय से डेट कर रहे थे। अपने व्यस्त कार्यक्रम से जब भी समय मिलता है, वे एक साथ समय बिताते हैं।