शाहरुख खान कई दिनों से अपनी फिल्म पठान को लेकर खबरों में बने हुए हैं। पठान फिल्म को जल्दी से जल्दी पूरी करना चाहते हैं। पठान फिल्म के लिए शाहरुख खान ने बहुत बड़ा अमाउंट चार्ज किया है। जिस किसी ने भी शाहरुख खान की इस फीस के बारे में सुना वह तो हैरान ही रह गया। क्योंकि पिछले कई सालों से शाहरुख खान पर्दे से दूर रहे हैं। ऐसे में उनकी कोई भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल नहीं मचा रही थी।
फिलहाल में इतनी बड़ी फीस देना सोच से परे है। पठान फिल्म का निर्देशन अली अब्बास जफर ने किया है, जिस वजह से फैंस के बीच शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन इब्राहिम की इस फिल्म को लेकर उत्साह देखने को मिल रहा है। इस फिल्म की स्टार कास्ट की फीस सुर्खियों में बनी हुई है। आइए हम आपको बताते हैं कि किस स्टार को इस फिल्म के लिए कितने पैसे मिले हैं।
Also Read : पेट्स लवर हैं सलमान खान… हर महीनें कुत्तों पर खर्च देते हैं इतने रूपए
शाहरुख खान
शाहरुख खान पठान की शूटिंग पूरी कर रहे हैं। लेकिन शाहरुख खान की फीस किसी के भी गले से नहीं उतर रही। शाहरुख खान ने पठान फिल्म के लिए 85 करोड रुपए की भारी-भरकम फीस ली है। अगर किसी कारण पठान फिल्म करिश्मा नहीं कर पाई तो यह पूरी टीम के लिए एक भयानक सपने से कम नहीं होगा।
जॉन अब्राहम
पठान फिल्म में शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण के साथ जॉन अब्राहम भी नजर आएंगे। जॉन को शाहरुख खान के साथ इस फिल्म में बराबर का रोल दिया गया है। जॉन अब्राहम ने इस फिल्म के लिए 25 करोड़ की फीस ली है।
दीपिका पादुकोण
पठान फिल्म में एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण एक एक्शन अवतार में सभी को नजर आने वाली है। जिसके लिए दीपिका ने 18 करोड रुपए की फीस ली है। हमने कई बार दीपिका और शाहरुख खान को कई फिल्मों में काम करते हुए देखा है। ऐसे में काफी फैंस उन्हें दोबारा देखने के लिए काफी उत्सुक है।
सलमान खान
पठान फिल्म में सुपरस्टार सलमान खान एक कैमियो रोल में नजर आने वाले हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि सलमान खान की इस फिल्म में एंट्री टाइगर 3 के लिए होने वाली है। लेकिन इस फिल्म के लिए एक्टर को कितनी फीस दी गई है। उसके बारे में अभी तक नहीं पता चला है।
हम आपको बता दें कि पठान के मेकर्स यशराज फिल्म्स ने एक खास वीडियो शेयर कर फिल्म की रिलीज डेट अनाउंस कर दी थी। उस वीडियो में दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम नजर आ रहे थे। इसमें शाहरुख खान के किरदार पठान के बारे में बता रहे थे। वीडियो में बताया गया है कि शाहरुख खान की फिल्म पठान अगले साल 25 जनवरी 2023 को रिलीज होगी।
Also : ऐश्वर्या राय के लिए सलमान खान ने इस अभिनेत्री का तोड़ा था दिल… हकीकत आई सामने