हरियाणा के डबवाली शहर के रहने वाले पॉपुलर कॉमेडियन और ‘जवान’ स्टार Sunil Grover आज किसी पहचान के मोहताज नहीं। उनकी गिनती देश के टॉप कॉमेडियंस में की जाती है। इस समय वह कपिल शर्मा के साथ पैचअप के चलते सुर्खियों में छाए हुए हैं। जल्द ही उनकी कपिल शर्मा के शो में वापसी भी हो रही है, जोकि जल्द ही नेटफ्लिक्स पर शुरू होगा। सुनील ग्रोवर का मुंबई में एक बेहद आलीशान घर है, जिसे उन्होंने साल 2013 में खरीदा था। हाल ही में उन्होंने अपने इस घर की झलकियां दिखाई है, उनके इस खूबसूरत महल की कीमत 2.5 करोड रुपए बताई जाती है।
मुंबई वाले घर के अंदर की तस्वीरें आई सामने
सुनील ग्रोवर का मुंबई में एक आलीशान घर है जिसे उन्होंने साल 2013 में खरीदा था्। उनके इस खूबसूरत घर की कीमत 2.5 करोड़ रुपए आंकी जाती है। सुनील ग्रोवर की गिनती रईशों में की जाती है और उनकी करोड़ों में कमाई है, लेकिन इसके बावजूद भी वह एकदम साधारण जिंदगी जीते हैं। हाल ही में उन्होंने अपने मुंबई वाले घर की तस्वीर दिखाई, जिसे देख हर कोई उनके घर की तारीफें करते नहीं थक रहा। उनके इस घर में प्रत्येक चीज बेहद ही व्यवस्थित ढंग से रखी हुई है और उन्होंने अपने इस घर को बेहद ही खूबसूरती से सजाया हुआ है। इसके साथ-साथ सुनील ग्रोवर ने इन तस्वीरों में अपने घर का वह कोना भी दिखाया जो उनका फेवरेट है। आइए देखते हैं उनके सपनों का महल।
वीडियो में दिखाई अपने इस खूबसूरत घर की झलक
हाल ही में सुनील ग्रोवर ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने इस खूबसूरत घर का वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनके मुंबई वाले घर की खूबसूरत झलकियां देखने को मिल रही है। हर कोई उनके इस घर को देखने के बाद तारीफें करते नहीं थक रहा है। उनका यह घर बेहद खूबसूरत और आलीशान है।
लिविंग रूम की दीवारों पर हाथों से बनी पेंटिंग
उनके इस घर में एंट्री करते ही आपकी नजरे सीधे उनके लिविंग रूम पर जाएगी, जिसकी दीवारों को फ्लोरल हैंड पेंटिंग से सजाया गया है। उनके इस खूबसूरत आशियाने में प्रत्येक चीज बहुत ही व्यवस्थित तरीके से रखी गई है। सुनील ग्रोवर ने लिविंग रूम में दरवाजे के पास डाइनिंग टेबल और चेयर भी रखी हुई है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि उनके पसंदीदा कॉर्नर में से एक जगह यह भी है, जहां बैठकर वह खाना खाते हैं।
सुनील ग्रोवर का पियानो
सुनील ग्रोवर को म्यूजिक का बहुत अधिक शौक है जिसके चलते उन्होंने लिविंग रूम के एक कॉर्नर में पियानो भी रखा हुआ है।
घर की बालकनी से दिखता बेहद शानदार नजारा
सुनील ग्रोवर ने घर की बालकनी एरिया को खूबसूरत पौधों से सजाया हुआ है। इसके साथ ही बालकनी एरिया में कुछ कोच भी रखे हुए हैं। उनके इस घर से मुंबई माया नगरी का नजारा बेहद शानदार दिखता है।
बेटे के लिए भी घर के कोने में गेम कॉर्नर की व्यवस्था
सुनील ग्रोवर के इस घर में एक गेम कॉर्नर भी मौजूद है, जो उन्होंने अपने बेटे के लिए बनाया हुआ है। इसमें वह अपने बेटे के साथ खाली समय में खेलते हैं। इस कॉर्नर में कलरफुल कोच को यू शेप में रखा गया है। इसके साथ ही एक वुडन सेंटर टेबल भी है जिसके पास कुछ लैंप रखे हुए हैं।
किचन की तस्वीर आई सामने
इसके साथ-साथ सुनील ग्रोवर ने अपने किचन का नजारा भी दिखाया हुआ है। जोकि बेहद खूबसूरत और शानदार है।
सुनील ग्रोवर का सबसे पसंदीदा कॉर्नर
सुनील ग्रोवर ने अपने मुंबई वाले घर की झलकियां प्रस्तुत की, जिसमें उन्होंने अपने घर के सबसे फेवरेट स्पॉट को भी दिखाया है, जहां बैठकर वह अक्सर आराम करते हैं और किताबें पढ़ते हैं।
आखिर कितनी है नेटवर्थ
Caknowledge के अनुसार सुनील ग्रोवर की नेटवर्थ लगभग 24 करोड रुपए है। हाल ही में उन्हें शाहरुख खान के साथ ‘जवान’ में देखा गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक सुनील ग्रोवर ने अपनी इस फिल्म के लिए लगभग 75 लाख रुपए फीस ली थी।
Read Also :- Lakshmika Sajeevan Passed Away : 24 साल की मशहूर अभिनेत्री का दिल का दौरा पड़ने से निधन, फिल्म इंडस्ट्री में मातम पसरा