‘Master Chef India 2023’ : ऑस्ट्रेलियाई संस्करण पर आधारित ‘मास्टरशेफ इंडिया’ एक खाना पकाने की प्रतियोगिता है, जिसने अपने 8 सीजन पूरे कर लिए हैं। मास्टर शेफ प्रत्येक महत्वाकांक्षी शेफ के लिए एक सपना है, जो अपने विशिष्ट व्यंजन बनाकर अपनी पहचान बनाना चाहता है। पिछले 8 हफ्तों तक हर चुनौती का सामना करते हुए ‘मास्टर शेफ 2023’ के विजेता का ऐलान हो गया है और शो जीतने के साथ ही विजेता को बड़ा कैश प्राइज भी मिला है, जिससे वह अपने सपनों को साकार कर सके।
‘मास्टरशेफ इंडिया 2023’ के विजेता का हुआ ऐलान
!['Master Chef India 2023' का हुआ ऐलान](https://wordpress-1013753-3582599.cloudwaysapps.com/wp-content/uploads/2023/12/123-58.jpg)
जी हां शेफ रणवीर बरार, शेफ विकास खन्ना और शेफ पूजा ढींगरा द्वारा जज किए गए ‘मास्टर शेफ इंडिया’ सीजन 8 का समापन खत्म हो गया है। जिसमें 24 वर्षीय मैंगलोर का लड़का और जूस स्टॉल का मलिक मोहम्मद आशिक ‘मास्टर शेफ इंडिया 2023’ का विजेता बन गया है। पिछले 8 हफ्तों से लगातार चले आ रहे ‘मास्टर शेफ इंडिया 2023’ का बीते दिन समापन हो गया और शो के समापन के साथ ही शो को विजेता भी मिल गया। यानी बीते दिन इस शो का ग्रांड फिनाले था जोकि 8 हफ्तों तक चला। इस दौरान कंटेस्टेंट कई चुनौतियों का लगातार सामना करते हुए स्वादिष्ट खाना बनाते नजर आए। जिसके चलते हर कड़ी चुनौती को पार कर इस शो के विजेता के रूप में मोहम्मद आशिक उभर कर सामने आए हैं। इस शो की रोमांचक प्रतियोगिताओं में जजेस विकास खन्ना, रणवीर बराड़ और पूजा ढींगरा शो के कंटेस्टेंट का लगातार मार्गदर्शन करते रहे और मोहम्मद आशिक को विजेता के रूप में चुना।
जीती बड़ी रकम
!['Master Chef India 2023' का हुआ ऐलान](https://wordpress-1013753-3582599.cloudwaysapps.com/wp-content/uploads/2023/12/123-59.jpg)
‘Master Chef India 2023’ का हुआ ऐलान
24 वर्षीय मोहम्मद आशिक ने ‘मास्टरशेफ इंडिया’ का आठवां सीजन जीतकर बड़ा कारनामा कर दिखाया। उन्होंने एक कोट, ट्रॉफी सहित 25 लाख रुपए की बड़ी रकम जीती है, जिसे वह अपने साथ अपने सपनों को साकार करने के लिए घर ले गए। इस फिनाले का हिस्सा मोहम्मद आशिक के साथ-साथ रुखसार सईद और नंबी जेसिका भी रहे। नंबी जेसिका को दूसरा स्थान और रुखसार सईद को इस प्रतियोगिता में तीसरा स्थान हासिल हुआ। इसके साथ-साथ इस फिनाले एपिसोड का सूरज थापा भी हिस्सा बने रहे।
रणवीर बरार ने मोहम्मद आशिक को दी बधाई
मोहम्मद आशिक इस प्रतियोगिता को जीत बड़ी उपलब्धि हासिल कर बैठे। जज रणवीर बरार ने सोशल मीडिया पर उन्हें बहुत-बहुत बधाई देते हुए लिखा
‘प्रेरणादायक शुरुआत से लेकर चुनौती पूर्ण यात्रा तक आपने और अधिक के लिए साहस करना कभी नहीं छोड़ा। मास्टरशेफ मोहम्मद आशिक बनने पर बहुत-बहुत बधाई’।
विजेता बनने पर मोहम्मद आशिक ने जाहिर की खुशी
!['Master Chef India 2023' का हुआ ऐलान,](https://wordpress-1013753-3582599.cloudwaysapps.com/wp-content/uploads/2023/12/123-60.jpg)
‘मास्टरशेफ इंडिया 2023’ का विजेता बनने के बाद मोहम्मद आशिक बहुत खुश है। उन्होंने अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि
‘मैं मास्टरशेफ इंडिया पर अपनी तूफानी यात्रा के लिए बहुत-बहुत आभारी हूं। एलिमिनेशन का सामना करने से लेकर ट्रॉफी जीतने तक हर एक पल मेरे लिए एक बहुत गहरा सबक था। इस अनुभव ने मेरे पूरे जीवन को पूरी तरह से बदल कर रख दिया। इस प्रतिष्ठित खिताब को जीतना मुझे अवास्तविक लगता है।’
कौन है मास्टरशेफ विजेता मोहम्मद आशिक?
!['Master Chef India 2023' का हुआ ऐलान](https://wordpress-1013753-3582599.cloudwaysapps.com/wp-content/uploads/2023/12/123-57.jpg)
24 वर्षीय मोहम्मद आशिक कर्नाटक के मैंगलोर के रहने वाले हैं। जिस समय उन्होंने इस प्रतियोगिता में भाग लिया, उस समय वह अपने गांव कुलुक्की हब नामक जगह पर एक जूस की दुकान चलाते थे। उन्हें खाना पकाने का एक अलग ही जुनून था, जिसे उन्होंने अपनी प्रतिभा के साथ जोड़कर एक अलग ही रूप दे दिया। आज अपनी इसी प्रतिभा के दम पर वह इस मुकाम पर पहुंच गए हैं, कि अपने परिवार को आर्थिक रूप से समर्थन देने में सक्षम हो चुके हैं।
Read Also :- टाइगर 3 से लेकर एनिमल तक जानिए OTT प्लेटफार्म पर कब रिलीज होगी ये 4 धमाकेदार फिल्में