जाह्नवी कपूर और सारा अली खान हाल ही में कॉफी विद करण सीजन 7 के नए एपिसोड में दिखाई दी हैं। यहां पर दोनों ने खूब मस्ती भी की है और कई बड़ी बातों से पर्दा भी उठाया है। दोनों ने अपने अपने बारे में लोगों को खूब जानकारी दी है और उनके साथ को उनके बारे में नई-नई बातें भी पता चली है। जाह्नवी कपूर ने एक यह भी बात बताई है कि उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड से ब्रेकअप कर लिया था क्योंकि उनके बॉयफ्रेंड ने उनके लिए चिकन सलाद ऑर्डर नहीं किया था।
आगे जाह्नवी कपूर ने यह भी बताया कि हम दोनों ने खूब सारी यात्राएं भी एक साथ की है। इस दौरान उनके साथ क्या-क्या अलग चीजें हुई इस पर भी दोनों ने बात की थी हालांकि उन्होंने यह भी बताया कि ब्रेकअप के बाद उन दोनों का पैचअप 6 घंटे बाद हो गया था। ऐसे में जाह्नवी कपूर ने श्रीदेवी को लेकर भी बात की थी जिनका 2018 में निधन हो गया था।
अभिनेत्री ने बताया कि उन्हें अभी भी अपनी मां को खोने का एहसास बाकी है। इसी के साथ उन्होंने अपने सौतेले भाई अर्जुन कपूर और अंशुला कपूर के साथ अपने संबंधों के बारे में भी बात की थी। उन्होंने यह भी कहा था कि मुझे लगता है अंशुला दीदी और अर्जुन भैया के बिना इस से निकल पाना संभव होता। मुझे यह लगता है कि मुझे जो नुकसान हुआ है उसकी भरपाई किसी से नहीं हो सकती है।
इसके बाद शो में और भी कई बड़े खुलासे हुए जाह्नवी कपूर ने यह भी बताया कि दोनों केदारनाथ भी गई थी और मौसम की वजह से दोनों को काफी मुश्किलों का सामना भी करना पड़ा था। ठंड की वजह से उनकी वहां पर हालत खराब हो गई थी सारा ने सिर्फ ₹6000 बचाने के लिए वह होटल लिया जहां हीटर नहीं था। इसके बाद शो में करण जौहर ने बताया कि एक समय दोनों अभिनेत्री ने दो भाइयों को डेट किया था आखिरकार वह कौन है। Also Read : श्रीदेवी नहीं चाहती थी कि बेटी जाह्नवी बने अभिनेत्री… जानिए क्या थी वजह
माना जाता है कि वह वीर पहाड़िया और शिखर पहाड़िया है वह दोनों पूर्व केंद्रीय मंत्री सुशील कुमार शिंदे वीर और शेखर के नाना है। वीर ने सारा को डेट किया था सारा ने वीर के साथ अपने संबंधों को भी स्वीकारा था। आगे पढ़ाई के लिए वीर दुबई चले गए हालांकि, जहान्वी ने कभी शिखर के साथ अपने रिलेशन को स्वीकार नहीं किया था शिखर भी अपनी आगे की पढ़ाई करने के लिए बाहर चले गए थे। Also Read : 3 लाख की ड्रेस में जाह्नवी कपूर ने कराया बोल्ड फोटोशूट, फोटो देखकर उड़ गए फैन्स के होश