बॉलीवुड की एक जानी-मानी जोड़ी हमेशा से ही चर्चा में रही है। ये जोड़ी है करीना कपूर और सैफ अली खान की। इनके अफेयर की बात हो या, शादी या फिर इनके दोनों बच्चों का जन्म, ये हमेशा किसी न किसी कारण सुर्खियों में बने रहते हैं। इनके फैंस इनके बारे में हर जानकारी रखने में काफी इच्छुक रहते हैं। कुछ महीनों पहले ही करीना कपूर खान ने अपने दूसरे बेटे को जन्म दिया है।
हाल ही में करीना कपूर खान की एक तस्वीर सोशन मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। तस्वीर में करीना कपूर खान प्रेग्नेंट लग रही थीं। ऐसा लग रहा था मानो वो उनका बेबी बंप हो। इस फोटो को देख सोशल मीडिया पर लाखों यूजर्स तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। सोशल मीडियो पर लोगों द्वारा अफवाह फैला दी गयी है कि करीना कपूर तीसरा बार मां बनने वाली हैं। हालांकि, ऐसा बिल्कुल भी नहीं है और अब खुद करीना कपूर खान ने इस बात की पुष्टि कर दी है।
अभिनेत्री करीना कपूर खान ने लोगों की अफवाहों का जवाब देने के एक सोशल मीडिया पर एक तस्वीर पोस्ट की है। फोटो के साथ उन्होंने लिखा है कि ‘शांत रहिए, मैं प्रेग्नेंट नहीं हूं। पोस्ट में करीना ने आगे लिखा है कि सैफ कहता है कि वो पहले ही देश की जनसंख्या में अपना काफी योगदान दे चुका है।’ इसके साथ ही आगे करीना ने हंसने वाली इमोजी लगायी है।
ज्ञात हो कि सौफ अली खान की पहली पत्नी से उन्हें सारा अली खान और इब्राहिम नाम के दो बच्चे हैं। अमृता से तलाक के बाद सैफ अली खान अपनी प्रेमिका करीना के साथ शादी के बंधन में बंध गये थे। इन दोनों के दो बच्चे तैमूर और जेह हैं। जल्द ही करीना कपूर खान अपनी अगली फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ में नजर आने वाली हैं। ये फिल्म 11 अगस्त को रिलीज़ होगी। Also Read : क्या करीना कपूर खान है तीसरी बार प्रेग्नेंट? तस्वीर में नजर आया बेबी बंप