पंजाब के जाने-माने सिंगर व गीतकार जानी की एक सड़क दुर्घटना में बाल-बाल जान बच गयी। मिली जानकारी के अनुसार जानी की कार मोहाली में एक दुरेघटना का शिकार हो गयी। एक्सिडेंट इतना खतरनाक था कि कार सड़क पर लुढ़कती हुई गयी, लेकिन समय पर कार का एयरबैग खुल जाने की वजह से गायक की जान बच गयी।
घाटना के वक्त वाहन में सिंग के साथ डायरेक्टर अरविंदर खैहरा और चालक मौजूद थे। तीनों को घटना के बाद तुरंत अस्पताल भेजा गया। हालांकि, किसी की भी हालत ज्यादा खराब नहीं है और खतरे की कोई बात नहीं है। घटना सेक्टर-88 मोहाली में कोर्ट कॉम्प्लेक्स के पास घटी थी। बताया गया है कि जानी की कार एक अन्य वाहन से टकरा गयी थी, जिस वजह से दोनों ही कारें पलॉ गयी। घटना का तुरंत बाद लोगों ने पुलिस को जानकारी दी।
पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस जांच कर रही है कि आखिर दुर्घटना किसकी गलती की वजह से घटी। जांच में दोषी पाये जाने वाले व्यक्ति के खिलाफ पुलिस ने कड़े कदम उठाने की बात कही है। हालांकि, घटना में अब तक किसी के खिलाफ कोई शिकायत दर्ज नहीं हुई है।
गौरतलब है कि जानी अपने फैंस के बीच काफी फेमस हैं। उनके गाये और लिखे हुए गाने बच्चे-बच्चे की जुबान पर सुनाई देते हैं। उन्होंने अब तक ‘नाह’, ‘क्या बात है’, ‘पछताओगे’, ‘फिलहाल’, ‘तितलियां’ जैसे कई गाने गाये हैं, जो फैंस को काफी पसंद हैं। इसके अलावा इन्होंने कई फेमस पंजाबी गाने लिखे भी हैं। Also Read : अगर आप प्लेन से करते हैं सफर तो जरुर जान ले ये अनजानी बातें