इस बीच भारत में युद्ध को लेकर एक चौंकाने वाला दावा किया जा रहा है। कहा जा रहा है कि यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध की भविष्यवाणी भारतीय पंचांगों में एक साल पहले ही कर दी गई थी। अगर यूक्रेन बना यूरोपियन यूनियन का सदस्य तो परिणाम क्या होगा?
यूक्रेन में रूसी मिसाइलें और बारूद का कहर बरपा रहा है। पिछले सात दिनों से जारी इस जंग में अब तक सैकड़ों लोगों की जान जा चुकी है, जबकि लाखों लोग डर के साये में जी रहे हैं, उन पर हर वक्त मौत का खतरा मंडरा रहा है। रूस और यूक्रेन के बीच पूरी दुनिया में छिड़ी जंग को लेकर फिलहाल कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं कि कब क्या होगा और आखिर में इसका क्या नतीजा होगा।
इस बीच भारत में युद्ध को लेकर एक चौंकाने वाला दावा किया जा रहा है। कहा जा रहा है कि यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध की भविष्यवाणी भारतीय पंचांगों में एक साल पहले ही कर दी गई थी।
दरअसल, मोहाली के कुराली निवासी पंडित इंदु शेखर शर्मा ने इस युद्ध की भविष्यवाणी डेढ़ साल पहले अपने पंचांग श्री मार्तंड में की थी। वह पिछले 95 सालों से इस पंचांग की तैयारी कर रहे हैं। भारत के कई प्रसिद्ध खिलाड़ी भी उनकी ज्योतिष गणना के कायल हैं। ज्योतिषी इंदु शेखर शर्मा ने 94वें पंचांग में ग्रह नक्षत्रों की गणना देखकर भविष्यवाणी की कि 26 फरवरी से 7 अप्रैल तक यूरोपीय देशों की नीति मकर राशि में शनि और मंगल का योग विश्वव्यापी अशांति और अघोषित युद्ध का माहौल बना सकता है। दिल्ली लौटने के बाद छलके युवक के आंसू, सुनाई यूक्रेन की रुला देनी वाली कहानी
उन्होंने अपने 2021- 2022 के पंचांग में पेज नंबर-50 पर इसका जिक्र किया है। आपको बता दें कि, इंदु शेखर शर्मा ज्योतिषी परिवार से हैं, उनके पूर्वज भी राजा महाराजा के साथ राज ज्योतिष का काम करते थे। इन दिनों इंदु शेखर की ये भविष्यवाणी बिल्कुल सटीक साबित हो रही है। रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध ने दुनिया भर में अशांति पैदा कर दी है। इंदु शेखर का कहना है कि ज्योतिष कोई भविष्यवाणी नहीं करता है, ज्योतिष में गणना के आधार पर अनुमान लगाया जाता है। रूस-यूक्रेन युद्ध पर प्रधानमंत्री मोदी के इस फैसले की सभी कर रहे हैं तारीफ…