Miss India : आपने टेलीविजन पर कुछ समय पहले एक ऐसा विज्ञापन देखा होगा जिसमें एक लड़की चमकदार सफेद शर्ट पहन पहले दिन अपने शानदार नए ऑफिस में ऑटो रिक्शा से पहुंचती है। वहां जब उससे उसकी पसंद की सवारी के बारे में सवाल किया जाता है, तो वह बेझिझक बताती है कि यह ऑटो ड्राइवर उसके पिता है। इस विज्ञापन ने कई लोगों के दिलों को छुआ। हालांकि अब ऐसी ही एक कहानी हकीकत बनाकर हमारे सामने आई है, जो मिस इंडिया 2020 रनर अप रही मान्या सिंह की कहानी से काफी कुछ मिलती-जुलती है।
पिता थे एक ऑटो रिक्शा चालक और मां टेलर
![Miss India मान्या की कहानी सुन भावुक हो उठेंगे आप](https://wordpress-1013753-3582599.cloudwaysapps.com/wp-content/uploads/2023/12/123-133.jpg)
मान्या सिंह का जन्म उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में हुआ था। उनके पिता ओमप्रकाश सिंह एक ऑटो रिक्शा ड्राइवर है, जो मुंबई में ऑटो रिक्शा चलाते हैं। वहीं उनकी मां मनोरमा देवी मुंबई में टेलर की दुकान चलती है। मान्या का बचपन बहुत ही कठिनाइयों में बीता। अपने माता-पिता के संघर्षों को याद करते हुए मान्या ने बताया,
“लोगों की सोच अलग-अलग होती है देश में कुछ राज्य ऐसे हैं ,जहां कुछ लोग सोचते हैं की लड़कियां बहुत आगे नहीं बढ़ सकती”।
मान्या का कहना है कि
“मैं ऐसी सोच वाले लोगों से यही कहूंगी कि चाहे आप जैसी भी स्थिति में क्यों ना हो, लेकिन जब कभी आप अपनी कल्पना से बढ़कर सपनों को देखते हैं, तो आप आसमान छूने की काबिलियत रखते हैं। इसलिए जब तक आप किसी बड़े सपने को नहीं देखेंगे तब तक आप अपनी अहमियत को नहीं समझ सकेंगे”।
काफी कठिनाइयों का करना पड़ा सामना
![Miss India मान्या की कहानी सुन भावुक हो उठेंगे आप](https://wordpress-1013753-3582599.cloudwaysapps.com/wp-content/uploads/2023/12/123-135.jpg)
बचपन से ही मान्या सिंह को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ा। कई बार तो ऐसा भी हुआ जब उन्हें भोजन तक नसीब नहीं हुआ, और रात में भूखे ही सोना पड़ा। पैसे बचाने के लिए उन्हें कई- कई किलोमीटर तक पैदल भी चलना पड़ा। यहां तक की उनके पास जो कपड़े थे वह भी उनके खुद के सिले हुए थे, और स्थिति तो इतनी अधिक खराब थी कि उनकी डिग्री की फीस देने के लिए उनके माता और पिता को अपने जेवर तक गिरवी रखने पड़े। पढ़ाई के साथ-साथ मान्या सिंह ने कॉल सेंटर में भी काम किया है।
मान्या अपने पुराने दिनों को याद करते हुए रो पड़ती हैं उनका कहना है
“हर किसी की जिंदगी में कभी ना कभी ऐसे मोड़ आते हैं, जब लगता है कि सब कुछ बिखर चुका है। मुझे भी कुछ ऐसा ही लगा था कि अब आगे क्या होगा”।
खुद ही करना था सामना
![Miss India मान्या की कहानी सुन भावुक हो उठेंगे आप](https://wordpress-1013753-3582599.cloudwaysapps.com/wp-content/uploads/2023/12/123-138.jpg)
Miss India मान्या की कहानी सुन भावुक हो उठेंगे आप
अपने जीवन के उन बीते दिनों को याद करते हुए मान्या सिंह कहती हैं कि मेरी कामयाबी के पीछे मेरे माता-पिता की कुर्बानी और प्रेरणा का हांथ है। अगर मेरी मेहनत 20 फ़ीसदी रंग लाई है तो उनकी लगन भी 80 फ़ीसदी मेरे साथ रही।
बनी मिस इंडिया 2020 रनर अप
![Miss India मान्या की कहानी सुन भावुक हो उठेंगे आप](https://wordpress-1013753-3582599.cloudwaysapps.com/wp-content/uploads/2023/12/123-137.jpg)
हाल ही में उन्होंने वीएलसीसी फेमिना मिस इंडिया 2020 रनर अप का खिताब अपने नाम किया है। मात्र ₹50 जेब में रखकर अपने सपनों के लिए घर छोड़ने वाली मान्या सिंह के लिए मिस इंडिया बनने तक का सफर कोई आसान नहीं था। फिर उन्होंने बिग बॉस सीजन 17 में एंट्री ली, अब यह सफर तीन हफ्ते में खत्म हो गया और अब वह एक बड़े प्रोजेक्ट के साथ साउथ इंडस्ट्री में तहलका मचाने के लिए तैयार हैं।
Read Also :- कपूर या बच्चन परिवार नही बल्कि ये हैं Bollywood की सबसे अमीर फैमिली, इंडस्ट्री को दिए है कई सुपरस्टार