बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता Ajay Devgn ने हाल ही में अपने जीवन से जुड़ी एक ऐसी बात कही जिसके चलते वह चर्चा में आ गए। अजय देवगन करण जौहर के सेलिब्रिटी चैट शो ‘काफी विद करण 8’ में रोहित शेट्टी के साथ एंट्री करते नजर आए। उन्होंने इस दौरान खुलासा किया कि किसी समय फिल्म निर्माता और निर्देशक करण जौहर उनके दुश्मन हुआ करते थे। जी हां काफी विद करण 8 के नवें एपिसोड का एक प्रोमो सामने आया जिसमें अजय देवगन और रोहित शेट्टी एक साथ काउच पर बैठे नजर आए, दोनों के बीच काफी गहरी दोस्ती है। जिसके चलते दोनों अपनी दोस्ती के कई मजेदार किस्से सुनाने लगे। इस दौरान करण जौहर उनसे कुछ तीखे सवाल करते नजर आए। अजय देवगन ने इस प्रोमो में कुछ ऐसे जवाब दिए जिससे करण जौहर की बोलती बंद हो गई।
![Ajay Devgn ने किया बड़ा खुलासा, बॉलीवुड का यह बड़ा प्रोड्यूसर था उनका दुश्मन](https://wordpress-1013753-3582599.cloudwaysapps.com/wp-content/uploads/2023/12/123-142.jpg)
Ajay Devgn ने किया बड़ा खुलासा, बॉलीवुड का यह बड़ा प्रोड्यूसर था उनका दुश्मन
अजय देवगन ने किया बड़ा खुलासा
इस शो का एक प्रोमो सामने आया जिसमें रैपिड फायर के दौरान अजय देवगन ने कुछ ऐसी बातों का खुलासा किया, जिसे लेकर करण जौहर की बोलती बंद हो गई। इस एपिसोड के दौरान अजय देवगन लगातार अपने पुराने दुश्मनों का खुलासा करते नजर आएंगे।
![Ajay Devgn ने किया बड़ा खुलासा, बॉलीवुड का यह बड़ा प्रोड्यूसर था उनका दुश्मन](https://wordpress-1013753-3582599.cloudwaysapps.com/wp-content/uploads/2023/12/123-144.jpg)
Ajay Devgn ने किया बड़ा खुलासा, बॉलीवुड का यह बड़ा प्रोड्यूसर था उनका दुश्मन
अजय देवगन का कौन है दुश्मन
View this post on Instagram
इस शो के प्रोमो की कुछ क्लिप सामने आई जिसमें करण जौहर ने अजय से पूछा कि ‘अगर घर पर काजोल आपसे बात नहीं करती, तो इसकी क्या वजह होगी? जिसके जवाब में अजय देवगन ने कहा की मैं उसे दिन का इंतजार कर रहा हूं’। फिर करण जौहर ने अजय देवगन से सवाल किया कि ‘क्या आपका इंडस्ट्री में कोई दुश्मन है’ तो अजय देवगन ने ऐसा जवाब दिया जिसे सुनकर करण जौहर दंग रह जाते हैं अजय देवगन ने कहा कि ‘किसी जमाने में आप हुआ करते थे’।
किसी बात को लेकर दोनों के बीच हुई थी अनबन
![Ajay Devgn ने किया बड़ा खुलासा, बॉलीवुड का यह बड़ा प्रोड्यूसर था उनका दुश्मन](https://wordpress-1013753-3582599.cloudwaysapps.com/wp-content/uploads/2023/12/123-143.jpg)
अजय देवगन का जवाब सुनकर करण जौहर को जोरदार झटका लगा, और वह अपना गला पकड़ते नजर आए। जानकारी के लिए बता दे की अक्टूबर साल 2016 में जब ‘शिवाय’ और ‘ए दिल है मुश्किल’ के बीच मुकाबला हो रहा था, तो उस समय अजय देवगन और करण जौहर के बीच किसी बात को लेकर कुछ तनातनी हो गई थी, जिसके चलते अजय देवगन ने एक बार फिर से करण जौहर को अपना ‘दुश्मन’ बता दिया। लेकिन कहावत है कि बॉलीवुड में किसी के बीच कोई दुश्मनी और कोई दुश्मनी अधिक समय तक नहीं रहती।
इससे पहले यह सितारे आ चुके नजर
![Ajay Devgn ने किया बड़ा खुलासा, बॉलीवुड का यह बड़ा प्रोड्यूसर था उनका दुश्मन](https://wordpress-1013753-3582599.cloudwaysapps.com/wp-content/uploads/2023/12/123-145.jpg)
करण जौहर के शो काफी विद करण में अब तक बॉलीवुड के कई सितारे नजर आ चुके हैं, जिनमें सनी देओल, बॉबी देओल, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, करीना कपूर, आलिया भट्ट, वरुण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम शामिल है। इसके साथ-साथ काजोल, रानी मुखर्जी, कियारा आडवाणी, विकी कौशल, आदित्य रॉक कपूर, अर्जुन कपूर और सारा अली खान, अनन्य पांडे भी इस शो में नजर आ चुके हैं। अब रोहित शेट्टी और अजय देवगन भी ‘कॉफी विद करण’ के काउच पर एक साथ नजर आएंगे।
Read Also :- ऐश्वर्या और अभिषेक के तलाक की खबरों के बीच बिग बी ने पोती आराध्या के लिए की ये पोस्ट