सोने और चांदी का ताजा भाव -: वर्ल्ड मार्केट में उतार-चढ़ाव के कारण सोने और चांदी के भाव में भी बढ़ोतरी और कटौती को रोजाना देखा जा रहा हैं। 26 मार्च की सुबह 22 कैरेट सोने के ताजा भाव ₹48200 प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। इससे पहले 25 मार्च यानी बीते दिन 22 कैरेट सोने का दाम ₹47950 प्रति 10 ग्राम था यानी सोने के भाव में आज ₹250 प्रति 10 ग्राम की चढ़ाई देखी गई। शनिवार सुबह लखनऊ में सोने का ताजा भाव ₹48350 प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया।
24 कैरेट सोने का दाम -: शनिवार सुबह 24 कैरेट सोने का दाम ₹52590 प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। इससे पहले शुक्रवार को 24 कैरेट सोने का दाम ₹52310 प्रति 10 ग्राम था। लखनऊ में आज 24 कैरेट सोने का दाम ₹52740 प्रति 10 ग्राम है और यही दाम पिछले दिन ₹52450 प्रति 10 ग्राम था।
Also Read : Gold Price Update: सोना हुआ काफी सस्ता, खरीदारों की लगी लाइन, जाने आज की नई कीमत
चांदी का ताजा भाव -: 26 मार्च की सुबह 1 किलो चांदी का ताजा भाव ₹70000 दर्ज किया गया। शुक्रवार को चांदी का भाव ₹68500 प्रति किलो दर्ज किया गया था। शनिवार सुबह चांदी के दाम में ₹1500 की बढ़ोतरी देखी गई।
24 कैरेट सोना और 22 कैरेट सोने में अंतर
सोने के आभूषण एक्सपोर्ट द्वारा यह बताया गया है कि 24 कैरेट सोना सबसे ज्यादा शुद्ध यानी 99% शुद्ध होता है लेकिन इतनी शुद्धि के बाद भी इस 24 कैरेट सोने के गहने नहीं बन सकते हैं क्योंकि इसकी प्रकृति बहुत मुलायम होती है। 22 कैरेट सोना लगभग 91% शुद्ध होता है और इसे सोने के आभूषण बनाने में प्रयोग किया जाता है। इसके अलावा 18 कैरेट के सोने के आभूषण भी बनाए जाते हैं। हमेशा सोने की खरीद करते हुए सोने का भाव और उसकी शुद्धता का माप जरूर करना चाहिए। केवल हॉलमार्क वाला सोना ही खरीदें।
Also Read : Gold Rate Today : सोना- चांदी आज हो गया सस्ता, यहां जानिए आज का भाव