अगर आप सोने के गहने या फिर सोना चांदी धातु खरीदने जा रहे हैं तो आपको इनके ताजा दाम जान लेना चाहिए क्योंकि रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध के बीच दुनिया भर के व्यापार बाजार में उतार-चढ़ाव दर्ज किए जा रहे हैं जिसका प्रभाव सोने और चांदी की कीमत पर भी पड़ रहा है। कई हफ्तों से सोने के साथ चांदी की कीमतों में भी बढ़ोतरी देखी जा रही है। आज से कारोबारी व्यापार का नया सप्ताह शुरू होने जा रहा है और आज कारोबारी व्यापार का पहला दिन है और इस दिन सभी की नजरे सोने और चांदी की ताज़ा कीमतों पर होंगी।
Also Read : Gold Price Update: सोना हुआ काफी सस्ता, खरीदारों की लगी लाइन, जाने आज की नई कीमत
शनिवार और रविवार को नहीं जारी होते हैं सोने और चांदी के दाम
आपको बता दें कि शनिवार और रविवार को सोने और चांदी का दाम जारी नहीं किया जाता है। इसीलिए कारोबारी व्यापार का आखरी हफ्ते के पांचवें और आखरी दिन सोने और चांदी के दाम में उतार-चढ़ाव देखा गया। गुरुवार को सोने के दाम में ₹74 प्रति ग्राम की दर से बढ़ोतरी हुई और दूसरी तरफ चांदी के दाम में ₹827 प्रति किलो ग्राम की दर से बढ़ोतरी हुई।
शुक्रवार को सोने के दाम में ₹74 प्रति ग्राम की दर से बढ़ोतरी हुई और उसके बाद शुक्रवार को सोने का ताजा भाव ₹51892 प्रति 10 ग्राम पर बंद हो गया। गुरुवार को सोने की कीमत 51818 के प्रति 10 ग्राम पर बंद हो गई थी। दूसरे दिन शुक्रवार को चांदी की कीमत 827 रूपए प्रति किलोग्राम की दर से बढ़ी और ₹68691 प्रति किलोग्राम पर बंद हो गई।
शुक्रवार को 24 कैरेट सोने का ताजा भाव में 74 रूपए की दर से बढ़ोतरी देखी गई और 24 कैरेट सोने का ताजा भाव शुक्रवार 51892 रुपए दर्ज किया गया। वहीं दूसरी तरफ 23 कैरेट सोने का दाम 51684 रुपए दर्ज किया गया।
Also Read : Gold Rate Today : सोना- चांदी आज हो गया सस्ता, यहां जानिए आज का भाव