अगर आप भी इस समय सोना या सोने से बने हुए गहने खरीदने की सोच रहे हैं तो आपके लिए हमारी पोस्ट काफी मददगार होने वाली है। इस समय विश्व में युद्ध का माहोल चल रहा है। यूक्रेन और रूस की आपसी लड़ाई से सोने के भाव पर काफी प्रभाव पड़ा है इस वजह से सोना और चांदी के भाव में काफी गिरावट आई है अभी पिछले सप्ताह में सोना ₹588 प्रति 10 ग्राम और चांदी ₹1198 प्रति किलो गिरा है। अभी की बात करें तो सोना अपने आल टाइम हाई भाव से 4636 रुपए और चांदी 11975 रुपए सस्ती बिक रही है। वर्तमान में इनके भाव क्रमशः 51500 प्रति 10 ग्राम और 68000 प्रति किलो है।
शनिवार और रविवार को नहीं होती है रेट जारी– सोने का चांदी की रेट इंडियन बुल एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन द्वारा जारी की जाती है लेकिन 18 मार्च को होली होने की वजह से छुट्टी थी इसलिए उन्होंने रेट जारी नहीं की थी। गुरुवार को सोना 219 रूपये प्रति 10 ग्राम महंगा होकर 51564 रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंच गया था। चांदी ₹823 महंगी होकर 68005 रुपए प्रति किलो पहुंच गई थी।
Also Read : Gold Rate Today : सोना- चांदी खरीदने का शानदार मौका, जानिए आज के भाव
सोने का ताजा भाव
गुरुवार को 24 कैरेट सोना और 23 कैरेट सोना दोनो ही 219 रुपए महंगे होकर क्रमशः 2 51564 रुपए प्रति दस ग्राम और 51358 रुपए प्रति दस ग्राम के थे। जबकि 22 कैरेट सोने का भाव 201 रुपए महंगा होकर 47233 रुपए प्रति 10 ग्राम है। 18 कैरेट सोना 164 रुपए महंगा होकर 38673 रुपए प्रति दस ग्राम हो गया जबकि 14 कैरेट सोना 146 रुपए महंगा होकर 30165 रुपए प्रति दस ग्राम के भाव पर बंद हुआ।
आपको बता दे कि 2020 में सोना अपने आल टाइम हाई प्राइस पर था जब 56200 प्रति दस ग्राम सोना बिक रहा था लेकिन गुरुवार को उस रेट से करीब 4636 रूपये सस्ता मिल रहा है। जबकि चांदी भी अपने आल टाइम हाई प्राइस से 11975 रुपए सस्ती मिल रही है। अब तक सबसे महंगी चांदी 79980 रुपए प्रति किलो तक बिकी है।
सिर्फ एक मिस्ड कॉल से पता करे सारे ताजा भाव:– दोस्तो अगर आपको सोने चांदी के ताजा भाव के बारे में अपडेटेड रहना है तो आप सिर्फ एक मिस्ड कॉल से इसका भाव जान सकते है। आपको 8955664433 पर मिस्ड कॉल करना होगा जिससे कि आपके पास एक SMS ke जरिए सारी जानकारी पहुंच जाएगी। और आप www.ibja.co या ibjarates.com पर जाकर भी इसे देख सकते है।
Also Read : Gold Price Updates: आज सोना हुआ सस्ता, चांदी में आई भारी गिरावट