लगातार चल रहे रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध से दुनिया भर के व्यापार बाजार में उछाल और गिरावट को दर्ज किया जा रहा है। इस युद्ध का प्रभाव व्यापार बाजार पर भी पड़ा और जिसके चलते सोना और चांदी के दाम में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई थी। पिछले कारोबारी सप्ताह में चांदी की कीमत सोने से ज्यादा उछाल को दर्ज किया गया था।
कारोबारी हफ्ते के दूसरे दिन में सोने और चांदी के भाव में काफी गिरावट को दर्ज किया गया है। इसके चलते सोने और चांदी के ग्राहक में भी तेजी देखी गई है और सभी धातु खरीदने वाले ग्राहक सोने और चांदी की गिरावट से काफी खुश है। मंगलवार को सोने की कीमत में ₹344 प्रति 10 ग्राम से गिरावट देखी गई और मंगलवार को सोने का दाम 51611 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। मंगलवार को चांदी की कीमत में ₹659 प्रति किलो की गिरावट देखी गई और करवारी सप्ताह के दूसरे दिन चांदी की कीमत ₹66933 प्रति किलो रहा। सोमवार को सोने की कीमत 51691 ही थी और सोमवार को चांदी की कीमत ₹67592 दर्ज की गई थी।
Also Read : Gold Rate Today : सोने के भाव में फिर आई गिरावट, जानिए आज का भाव
14 से 24 कैरेट सोने का ताजा भाव
मंगलवार को 24 कैरेट सोने का ताजा भाव ₹51347 प्रति 10 ग्राम, 23 कैरेट सोने का दाम ₹51141 प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट सोने का दाम ₹47034 प्रति 10 ग्राम, 18 कैरेट सोने का दाम ₹38510 प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध सोना माना जाता है। लेकिन 24 कैरेट सोने से आभूषण नहीं बनाए जा सकती क्योंकि इसकी प्रकृति बहुत हल्की होती है इसीलिए आभूषण बनाने के लिए 22 कैरेट सोने का ही प्रयोग किया जाता है। 24 कैरेट सोने की शुद्धता 99% होती है और 22 कैरेट सोने की शुद्धता 91% होती है।
Also Read : Gold Rate Today -: सोने के भाव में बड़ी गिरावट, 10 ग्राम सोने का दाम 30208 रूपए जाने सोने का ताजा भाव