Dussehra 2022 : इन दिनों पूरे देश में नवरात्रि और रामलीला उत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। वहीं नवरात्रि और दशहरे की धूम फिल्मी सितारों के बीच भी देखने को मिली। धार्मिक टीवी शो का क्रेज छोटे पर्दे पर हमेशा से देखने को मिलता रहा है। वही कुछ ऐसे भी एक्टर्स है जिन्होंने टीवी पर श्रीराम के किरदार को निभा कर काफी लोकप्रियता पाई है। अब हम आपको ऐसे ही 6 एक्टर्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने फिल्म या सीरियल में प्रभु श्री राम का किरदार निभाया है।
-
अरुण गोविल
जब भी प्रभु श्री राम की बात आती है तब सबसे पहले जहन में अरुण गोविल का ही नाम आता है। रामानंद सागर द्वारा बनाई रामायण सीरियल में श्री राम का किरदार एक्टर अरुण गोविल ने निभाया था। जिसे लोगों द्वारा काफी पसंद किया गया। आज भी अरुण गोविल कहीं आते जाते जीते हैं तो लोग उनके पैर छूने लगते हैं। बता दे कि अरुण गोविल को आज भी लोग प्रभु श्री राम के रूप में देखते हैं।
-
गुरमीत चौधरी
2008 में आई रामायण सीरियल में एक्टर गुरमीत चौधरी ने श्री राम का किरदार निभाया था। वही सीता का रोल देबिना बनर्जी ने निभाया था। रामायण टीवी सीरियल की इस जोड़ी को राम सीता के नाम से खूब लोकप्रियता मिली थी। बता दें कि इस शौ को रामानंद सागर के बेटे आनंद सागर ने बनाया था।
-
आशीष शर्मा
2015 में सिया के राम शो में एक्टर आशीष शर्मा ने प्रभु श्री राम का किरदार निभाया था।
-
पीयूष सचदेव
देवों के देव महादेव टीवी सीरियल में पीयूष सचदेव ने भगवान श्री राम का किरदार निभा कर अपनी एक विशेष पहचान बनाई थी। बता दे कि यह शो 2011 में प्रारंभ हुआ था। वहीं इस सीरियल में रुबीना दिलैक सीता के रोल में दिखाई दी थी।
-
हिमांशु सोनी
राम सिया के लव कुश सीरियल में हिमांशु सोनी ने श्री राम का अभिनय किया था। Also Read : बेटी की उम्र की लड़की को डेट कर रहे हैं अर्जुन रामपाल, देखें फोटो
-
जितेंद्र कपूर
फिल्म एक्टर जितेंद्र कपूर भी भगवान श्री राम का किरदार निभा चुके हैं। साल 1997 में आई लव कुश फिल्म में जितेंद्र कुमार ने श्रीराम का अभिनय किया था। बता दे कि इस फिल्म का निर्देशन मधुसुधन राव ने किया था। Also Read : शादी के बिना एक बच्चे की मां है एकता कपूर, पिता जितेंद्र की वजह से नहीं की अबतक शादी