अर्जुन रामपाल बॉलीवुड के एक बड़े कलाकार हैं। अर्जुन रामपाल 90 और 2000 के दशक के सबसे बड़े अभिनेताओं में से एक रहे हैं। अर्जुन रामपाल हमेशा से ही एक गंभीर कलाकार रहे हैं और उन्होंने अपनी अदाकारी से दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बनाई है। अर्जुन रामपाल की लोकप्रिय फिल्मों में दिल है तुम्हारा, राजनीति, हमको तुमसे प्यार है आदि फिल्में शामिल रही हैं।
अर्जुन रामपाल हालांकि अब बॉलीवुड की कुछ भी फिल्मों में नजर आते हैं। अर्जुन रामपाल अपने फिल्मी करियर से ज्यादा अपने अफेयर को लेकर चर्चा में रहे हैं। अर्जुन रामपाल ने अपनी से 14 साल छोटी लड़की को डेट किया है। दरअसल अर्जुन रामपाल की शादी साल 1998 में मेहर जेसिया से हुई थी लेकिन यह शादी काफी लंबे समय तक नहीं चल पाई और साल 2019 में मेहर जेसिया और अर्जुन रामपाल का तलाक हो गया। तलाक के बाद से ही अर्जुन रामपाल मॉडल गैब्रिएला के साथ कई बार मीडिया में स्पोट किए जाते हैं।
गैब्रिएला और अर्जुन रामपाल की उम्र में करीब 14 साल का अंतर है और इसी वजह से सोशल मीडिया पर अर्जुन रामपाल आए दिन रोल हुआ करते हैं लेकिन गैब्रिएला और अर्जुन रामपाल एक साथ काफी अच्छे लगते हैं और अर्जुन रामपाल के फैंस इस जोड़ी को बेहद प्यार देते हैं। Also Read : केआरके ने बॉलीवुड पर किया कमेंट “2 साल से सभी बॉलीवुड फिल्म पिट रही है।”
हालांकि अर्जुन रामपाल ने अपने पहले तलाक के बाद से शादी नहीं की है और अब वह मॉडल और अपनी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला के साथ रिलेशनशिप में रह रहे हैं। गैब्रिएला और अर्जुन रामपाल अक्सर डिनर डेट पर जाते रहते हैं और इसी दौरान वह मीडिया की नजरों में आ जाते हैं। अर्जुन रामपाल की दो बेटियां भी है और अर्जुन रामपाल अक्सर उनके साथ वेकेशन इंजॉय करते नजर आते हैं। Also Read : जानिए कितनी संपत्ति के मालिक हैं अर्जुन रामपाल