भारत देश में बहुत ही सेलिब्रिटी ऐसी है जो पालतू जानवर पालने का शौक रखते हैं और वह अपने पालतू जानवरों से बहुत प्यार भी करते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे ही सेलिब्रिटी के बारे में बताने जा रहे हैं जो अपने पालतू जानवरों के साथ सोशल मीडिया पर अक्सर तस्वीरें शेयर करते हैं और उनसे बेहद प्यार करते हैं।
योगी आदित्यनाथ
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने पालतू कुत्ते गुल्लू के साथ अक्सर सोशल मीडिया पर नजर आ जाते हैं। वह अपने पालतू कुत्ते के साथ सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं। उनकी अपने कुत्ते के साथ बहुत सारी तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रही है। जिसके बाद से ही लोग उन्हें पेट लवर बता रहे हैं। आपको बता दें कि गोरखनाथ मंदिर में पूजा के बाद जब वह बाहर आए तो उनके पालतू कुत्ते ने उनका अभिवादन किया।
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस को भी पालतू जानवरों का काफी शौक है वह अपने पालतू कुत्ते को अपने परिवार की तरह ही रखते हैं और उससे बहुत प्यार करते हैं।
अनुष्का और विराट
अनुष्का शर्मा को कुत्तों से बहुत प्यार है इसीलिए अनुष्का एनिमल वेलफेयर प्रोग्राम से भी जुड़ी हुई है। अनुष्का और विराट ने भी एक कुत्ता पाल कर रखा है जिससे यह दोनों काफी प्यार करते हैं।
आलिया भट्ट
आलिया भट्ट बी पालतू जानवरों से बेहद प्यार करती है उन्होंने एक बिल्ली पाल की हुई है वह इस बिल्ली के काफी क्लोज हैं और इसके साथ बहुत बार फोटोशूट भी करवा चुकी हैं।
शिल्पा शेट्टी
शिल्पा शेट्टी की बात करें तो उन्हें भी कुत्ते बहुत पसंद है हाल ही में उन्होंने अपने बेटे के जन्मदिन पर उसे एक बहुत ही प्यारा कुत्ता गिफ्ट किया था जिसे वह बहुत प्यार करती हैं।
अक्षय कुमार
अक्षय कुमार जानवरों से बेहद लगाव रखते हैं उन्हें कुत्ते बहुत अधिक प्यारे हैं। वह अपने घर में दो तीन कुत्ते रखते हैं जिनसे वह बहुत प्यार करते हैं।