शादी का सीजन चल रहा है और ऐसे में शादी के लिए इस्तेमाल होने वाले आभूषणों की खरीदी में भी तेजी देखी जाएगी लेकिन ग्राहक सोने के भाव को देखकर ही बाजार में उतरते हैं। पर सभी सोने की खरीदी करने वाले ग्राहकों के लिए अच्छी खबर है कि कारोबारी हफ्ते के तीसरे दिन सोने के दाम में गिरावट को दर्ज किया गया है। रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध की वजह से अंतरराष्ट्रीय बाजार में हर चीज में उतार-चढ़ाव को महसूस किया गया है और उसका प्रभाव सोने और चांदी पर भी देखने को मिला है।
कारोबारी हफ्ते के तीसरे दिन बुधवार को सोने की कीमत ₹51578 प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई जिसके चलते बुधवार को सोने की कीमत में ₹121 का उछाल देखा गया। इससे पहले मंगलवार को सोने की कीमत ₹51457 प्रति 10 ग्राम की गई थी। कारोबारी हफ्ते के तीसरे दिन बुधवार चांदी की कीमत ₹65825 प्रति किलो दर्ज की गई जिसके चलते बुधवार को चांदी की कीमत में ₹94 की गिरावट दर्ज की गई। इससे पहले मंगलवार को चांदी की कीमत ₹65919 प्रति किलो दर्ज की गई थी।
Also Read : कारोबारी हफ्ते के दूसरे दिन में सोने और चांदी के भाव में आई गिरावट, जाने सोने और चांदी का ताजा भाव
14 से 24 कैरेट सोने का दाम
बुधवार को 24 कैरेट सोने का दाम ₹51578 प्रति 10 ग्राम, 23 कैरेट सोने का दाम ₹51371 प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट सोने का दाम ₹47245 प्रति 10 ग्राम, 18 कैरेट सोने का दाम ₹38684 प्रति 10 ग्राम और 14 कैरेट सोने का दाम ₹30102 प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। सोना अपने all-time हाई रेट से ₹4622 प्रति 10 ग्राम सस्ता मिल रहा है और चांदी अपने ऑल टाइम हाई रेट से 14061 रुपए की दर से सस्ती मिल रही है। 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध सोना माना जाता है लेकिन इस सोने से आभूषण नहीं बनाई जा सकती क्योंकि इसकी प्रकृति बहुत हल्की होती है। सोने के आभूषण के लिए केवल 22 और 18 कैरेट का ही प्रयोग किया जाता है।
Also Read : Gold Rate Today : सोने के भाव में भारी गिरावट, जानिए सोने और चांदी का ताजा भाव