रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध की वजह से समस्त सर्फरा बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहे हैं। इस उतार-चढ़ाव की वजह से सोने और चांदी की कीमत में भी प्रभाव देखा गया। हालांकि कारोबारी हफ्ते के पहले दिन यानी सोमवार को सोने और चांदी के भाव में गिरावट को दर्ज किया गया है।
आज से दूसरे कारोबारी हफ्ते की शुरुआत होने जा रही है। दूसरे कारोबारी हफ्ते के पहले दिन सोने और चांदी की कीमत में गिरावट दर्ज की गई जिसके चलते सोमवार को सोने की कीमत ₹51485 प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई जिसके चलते सोमवार को सोने के दाम में ₹153 की गिरावट देखी गई। इससे पहले शुक्रवार को सोने की कीमत ₹51638 प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई थी। सोमवार को चांदी की कीमत 66628 रुपए प्रति किलो दर्ज की गई जिसके चलते चांदी की कीमत में ₹261 की गिरावट दर्ज की गई। इससे पहले शुक्रवार को चांदी की कीमत ₹66889 प्रति किलो थी।
Also Read :कारोबारी हफ्ते के तीसरे दिन इतना सोने में आई भारी गिरावट, जाने सोने और चांदी का ताजा भाव
14 और 24 कैरेट सोने का दाम
कारोबारी हफ्ते के पहले दिन 24 कैरेट सोने का दाम ₹51485 प्रति 10 ग्राम, 23 कैरेट सोने का दाम ₹51279 प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट सोने का दाम ₹47160 प्रति 10 ग्राम, 18 कैरेट सोने का दाम ₹38610 प्रति 10 ग्राम और 14 कैरेट सोने का दाम ₹30119 प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। कारोबारी हफ्ते के पहले दिन सोने की कीमत में गिरावट को देखते हुए सोने और चांदी से बने आभूषणों को खरीदने के लिए ग्राहकों की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई। सोना अपने all-time हाई रेट से ₹4715 सस्ता बिक रहा है और जबकि चांदी अपने ऑल टाइम आए रेट से 13352 रुपए प्रति किलो की दर से सस्ती बिक रही है। सोने के लेटेस्ट भाव को अपने मोबाइल फोन पर जाने के लिए आपको 8955664433 इस नंबर पर मिस कॉल देनी होगी और थोड़ी देर में s.m.s. के जरिए आपको सोने के लेटेस्ट भाव पता चल जाएंगे।
Also Read :कारोबारी हफ्ते के दूसरे दिन में सोने और चांदी के भाव में आई गिरावट, जाने सोने और चांदी का ताजा भाव