Bhojpuri Richest Star : लोकप्रियता के मामले में भोजपुरी सिनेमा अब बहुत आगे निकल चुकी है। जी हां अब भोजपुरी सिनेमा की तुलना बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री से की जाने लगी है। भोजपुरी सिनेमा ने बिहार के अतिरिक्त कई स्थानों पर अपनी एक खास जगह बना ली है। भोजपुरी फिल्मों को दर्शक बहुत अधिक पसंद करते हैं। भोजपुरी फिल्में देखने वाले हर फैंस अपने फेवरेट स्टार के बारे में जानने के लिए हमेशा उत्सुक बने रहते हैं। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको भोजपुरी सिनेमा जगत के ऐसे पांच अभिनेताओं के बारे में बताएंगे, जो संपत्ति के मामले में एक दूसरे को टक्कर देते हैं, आइए जानते हैं आगे।
पवन सिंह
![Bhojpuri Richest Star : ये रहे भोजपुरी सिनेमा के 5 सबसे अमीर एक्टर्स](https://wordpress-1013753-3582599.cloudwaysapps.com/wp-content/uploads/2024/01/123-35.jpg)
भोजपुरी इंडस्ट्री के सबसे बड़े स्टार पवन सिंह है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वह लगभग 41 करोड रुपए की संपत्ति के मालिक हैं। पवन सिंह (पावर स्टार) भोजपुरी सिनेमा जगत के सबसे महंगे अभिनेताओं में से एक है, जो अपनी एक फिल्म के लिए लगभग 40 से 50 लाख रुपए फीस लेते हैं। पवन सिंह न सिर्फ फिल्मों में बल्कि गायिकी में भी कमाई करने के लिए जाने जाते हैं। वह अपने एक गाने का लगभग 1 से 2 लाख रुपए चार्ज करते हैं, इस तरह से उनकी सालाना कमाई तीन से चार करोड़ रुपए हो जाती है। उनके पास मुंबई के लोखंडवाला में एक आलीशान फ्लैट है, इसके साथ-साथ उनके पास बेहतरीन कार कलेक्शन भी मौजूद है, जिसमें Mercedes-Benz GLE 250d, फॉरच्यूनर, Mahindra Scorpio जैसी लग्जरियस गाड़ियां मौजूद हैं।
मनोज तिवारी
![Bhojpuri Richest Star : ये रहे भोजपुरी सिनेमा के 5 सबसे अमीर एक्टर्स](https://wordpress-1013753-3582599.cloudwaysapps.com/wp-content/uploads/2024/01/123-36.jpg)
मनोज तिवारी भोजपुरी इंडस्ट्री के सबसे बड़े अभिनेता माने जाते हैं। वह एक्टर होने के साथ-साथ गायक और म्यूजिक डायरेक्टर भी है। उनकी कुल संपत्ति लगभग 24 से 25 करोड़ है। वह फिल्मों के साथ-साथ राजनीति में भी अपना दमखम दिखा चुके हैं।
रवि किशन
![Bhojpuri Richest Star : ये रहे भोजपुरी सिनेमा के 5 सबसे अमीर एक्टर्स](https://wordpress-1013753-3582599.cloudwaysapps.com/wp-content/uploads/2024/01/123-38.jpg)
रवि किशन भोजपुरी इंडस्ट्री का एक बड़ा नाम माने जाते हैं। पिछले काफी लंबे समय से वह भोजपुरी इंडस्ट्री पर राज करते चले आ रहे हैं। वह भोजपुरी सिनेमा से लेकर बॉलीवुड, साउथ सिनेमा के साथ अन्य भाषाओं की फिल्मों में भी काम करते हैं। अपनी एक फिल्म का लगभग वह 50 लाख रुपए चार्ज करते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी कुल संपत्ति 20 से 21 करोड रुपए है।
खेसारी लाल यादव
![Bhojpuri Richest Star : ये रहे भोजपुरी सिनेमा के 5 सबसे अमीर एक्टर्स,](https://wordpress-1013753-3582599.cloudwaysapps.com/wp-content/uploads/2024/01/123-39.jpg)
वही खेसारी लाल यादव के बारे में बात की जाए, तो वह भी करोड़ों की संपत्ति के मालिक है। रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी कुल संपत्ति 18 से 20 करोड रुपए है। वह अपनी एक फिल्म का लगभग 50 से 60 लाख रुपए चार्ज करते हैं। उनके पास मुंबई और पटना में एक घर है। इसके साथ-साथ इस भोजपुरी अभिनेता के पैतृक गांव छपरा में पुश्तैनी जमीन भी है। उनके पास टोयोटा फॉर्च्यूनर जैसी लक्जरी गाड़ी भी हैं, जिनकी कीमत 25 से 30 लाख रुपए है।
दिनेश लाल यादव उर्फ ‘निरहुआ’
![Bhojpuri Richest Star : ये रहे भोजपुरी सिनेमा के 5 सबसे अमीर एक्टर्स,](https://wordpress-1013753-3582599.cloudwaysapps.com/wp-content/uploads/2024/01/123-40.jpg)
दिनेश लाल यादव उर्फ ‘निरहुआ’ को भोजपुरी सिनेमा जगत का जुबली स्टार कहा जाता है, जो अपनी बेहतरीन अदाकारी के लिए जाने जाते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी कुल संपत्ति लगभग 10 करोड रुपए है।
Read Also :- Praveen Kumar ने IPL को लेकर किया बड़ा खुलासा, बोले- ‘मुझे फोन किया और मेरा करियर…’