Akshara Singh : कल 25 दिसंबर को पूरी दुनिया में क्रिसमस का त्यौहार बहुत ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। हर कोई क्रिसमस के इस खास पर्व को अपने तरीके से सेलिब्रेट कर रहा है। भोजपुरी इंडस्ट्री में भी इस समय क्रिसमस का माहौल देखने को मिल रहा है। लेकिन भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने क्रिसमस को लेकर कुछ ऐसा कटाक्ष किया है जोकि इस समय चर्चा का विषय बना हुआ है। अक्षरा सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री का एक ऐसा नाम है जिन्हें किसी पहचान की आवश्यकता नहीं। इसके साथ-साथ वह बिग बॉस ओटीटी में भी नजर आ चुकी है। उन्होंने क्रिसमस के इस खास अवसर पर भारत में अपनाए जा रहे इस वेस्टर्न कल्चर पर जोरदार चर्चा की है।
भारत में क्रिसमस सेलिब्रेट करने वालों पर अक्षरा सिंह ने किया कटाक्ष
पूरी दुनिया में कल 25 दिसंबर को क्रिसमस का त्योहार बहुत ही धूमधाम से मनाया गया, लेकिन भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने भारत में रहकर क्रिसमस मनाने वालों पर जोरदार कटाक्ष किया है।
View this post on Instagram
जी हां अक्षरा सिंह ने क्रिसमस के इस खास अवसर पर भारत में अपनाए जा रहे इस वेस्टर्न कल्चर पर जोरदार चर्चा की है। इसके साथ ही उन्होंने भारतीय संस्कृति को भी बढ़ावा दिया है।
‘मत भूलो अपनी संस्कृति’…..
अक्षरा सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने 25 दिसंबर को क्रिसमस मनाने वालों पर जोरदार तंज कसा है।जी हां उन्होंने 25 दिसंबर को गीता जयंती और तुलसी दिवस की ढेरों शुभकामनाएं लोगों को दी। इसके साथ-साथ उन्होंने क्रिसमस मनाने वाले सभी लोगों को ‘मैरी क्रिसमस’ भी कहा अक्षरा सिंह का कहना है कि जहां तक मैं समझती हूं, कि आगे आने वाली हमारी जनरेशन को क्रिसमस के साथ-साथ हमारी भारतीय संस्कृति के बारे में भी ज्ञान होना चाहिए।
लोगों ने दिया रिएक्शन
भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो के वायरस होते ही उनके इस वीडियो पर लगातार कमेंट्स आने लगे। लोगों को अक्षरा सिंह की सोच बिल्कुल सही लगी, और वह उनका समर्थन करते भी नजर आए। जहां अक्षरा सिंह की बात का समर्थन करते हुए एक यूजर लिखता है कि ‘भोजपुरिया शेरनी और करोड़ों दिलों पर राज करने वाली अक्षरा जी को भी ढेर सारी शुभकामनाएं।‘ इसके साथ-साथ कई ऐसे यूजर्स भी रहे, जिन्होंने अक्षरा सिंह की इस पोस्ट पर जय श्री राम के नारे लगाए।
Read Also :- Covid Variant JN. 1 : हर साल दिसंबर में ही क्यों आता हैं कोरोना का नया वेरिएंट, रिसर्च से सामने आई ये सच्चाई