बॉलीवुड में जल्द ही शहनाइयां गूॅजने वाली है और यह शहनाई कहीं और नहीं बल्कि खान परिवार में बजने वाली है। दरअसल Arbaaz Khan अब एक बार फिर से अपनी जिंदगी की नई शुरुआत करने जा रहे हैं। मलाइका अरोड़ा से तलाक और जॉर्जिया एंड्रियानी से ब्रेकअप के बाद अब अरबाज खान को अपना नया हमसफर मिल गया है। अब 56 वर्ष की उम्र में वह फिर से घोड़ी चढेंगे।
![56 की उम्र में Arbaaz Khan फिर बनने जा रहे दूल्हा,](https://wordpress-1013753-3582599.cloudwaysapps.com/wp-content/uploads/2023/12/123-183.jpg)
जी हां 24 दिसंबर को अरबाज खान अपनी गर्लफ्रेंड संग निकाह करने जा रहे हैं। उनकी शादी की खबर सुनकर हर कोई उनकी होने वाली दुल्हन के बारे में जानने के लिए बेताब हो गया है। आइए आज इस आर्टिकल के जरिए हम जानते हैं कि अरबाज खान की होने वाली दुल्हन कौन है।
कौन है अरबाज की दुल्हन
![56 की उम्र में Arbaaz Khan फिर बनने जा रहे दूल्हा](https://wordpress-1013753-3582599.cloudwaysapps.com/wp-content/uploads/2023/12/123-190.jpg)
अरबाज खान और मलाइका के तलाक को पूरे 6 वर्ष हो गए हैं। इस बीच वह जॉर्जिया एंड्रियानी के साथ रिलेशनशिप को लेकर चर्चाओं में रहे हैं, लेकिन अब वह शादी करने जा रहे हैं। उनकी शादी की खबर सुन उनके फैंस बहुत अधिक एक्साइटेड हो रहे हैं। वह यह जानने के लिए बेचैन है, कि आखिर अरबाज की होने वाली दुल्हन कौन है। अरबाज की होने वाली दुल्हन का नाम शौरा खान है, जोकि एक प्रोफेशनल सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट है। शौरा खान इंडस्ट्री के कई बड़े-बड़े सेलेब्स संग काम करती है। शौरा रवीना टंडन और उनकी बेटी रासा की भी मेकअप आर्टिस्ट है। अब 24 दिसंबर को वह अरबाज खान से निकाह करने जा रही है।
कैसे हुई उनकी मुलाकात?
![56 की उम्र में Arbaaz Khan फिर बनने जा रहे दूल्हा](https://wordpress-1013753-3582599.cloudwaysapps.com/wp-content/uploads/2023/12/123-186.jpg)
अरबाज की अपकमिंग फिल्म ‘पटना शुक्ला’ के सेट पर दोनों की पहली मुलाकात हुई थी। अरबाज और शौरा एक दूसरे को लेकर बहुत अधिक सीरियस है। उनकी शादी बहुत ही जल्दबाजी में हो रही है। यह विवाह काफी इंटीमेट तरीके से होगा। उनकी शादी के इस समारोह पर अरबाज और शौरा के परिवार वाले और करीबी दोस्त ही मौजूद रहेंगे।
मलाइका संग क्यों टूटा रिश्ता
![56 की उम्र में Arbaaz Khan फिर बनने जा रहे दूल्हा](https://wordpress-1013753-3582599.cloudwaysapps.com/wp-content/uploads/2023/12/123-187.jpg)
अरबाज खान की मलाइका अरोड़ा के साथ साल 1998 में शादी हुई थी, लेकिन उनकी शादी अधिक समय तक नहीं टिक सकी और उनके रिश्ते में दरार आ गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक अरबाज खान की कुछ आदतें मलाइका अरोड़ा को कतई पसंद नहीं थी। यहां तक की मलाइका ने एक इंटरव्यू के दौरान अरबाज खान को लेकर खुलासा भी किया था, कि अरबाज बेहद केयरलेस इंसान है। दोनों के बीच दूरियां इतनी अधिक बढ़ चुकी थी, कि साल 2017 में दोनों का तलाक हो गया और यह दोनों एक दूसरे से अलग हो गए। अब अरबाज खान की उनकी गर्लफ्रेंड शौरा खान के साथ यह दूसरी शादी होने जा रही है।
बेटे के साथ मलाइका – अरबाज की है खास बॉन्डिंग
![56 की उम्र में Arbaaz Khan फिर बनने जा रहे दूल्हा](https://wordpress-1013753-3582599.cloudwaysapps.com/wp-content/uploads/2023/12/123-188.jpg)
मलाइका और अरबाज का अरहान खान नाम का एक बेटा भी है, जोकि 21 वर्ष का हो गया है। उसकी अपने माता-पिता के साथ खास बॉन्डिंग है। अक्सर मलाइका और अरबाज अपने बेटे संग टाइम स्पेंड करते नजर आते हैं। दोनों ही अपने बेटे को बहुत अधिक चाहते हैं और उसके बहुत अधिक क्लोज भी है।
जॉर्जिया एंड्रियानी के साथ हो चुका ब्रेकअप
![56 की उम्र में Arbaaz Khan फिर बनने जा रहे दूल्हा,](https://wordpress-1013753-3582599.cloudwaysapps.com/wp-content/uploads/2023/12/123-189.jpg)
मलाइका के साथ जब अरबाज का तलाक हो गया, तो वह एक्ट्रेस और मॉडल जॉर्जिया एंड्रियानी के साथ रिलेशनशिप में आ गए थे। अक्सर वह दोनों एक दूसरे पर पब्लिकली प्यार लुटाते नजर आते थे। लेकिन जॉर्जिया के साथ भी उनका रिश्ता अधिक समय तक नहीं चल सका। कुछ सालों तक एक दूसरे को डेटिंग करने के बाद दोनों के बीच ब्रेकअप हो गया। लेकिन मलाइका संग तलाक और जार्जिया संग ब्रेकअप के बाद अब अरबाज़ को उनका नया प्यार मिल गया है। वह इस बार अपने इस रिश्ते को कभी टूटने नहीं देंगे। जिसके चलते अरबाज और शौरा शादी करके अपने रिश्ते को एक पहचान देने जा रहे हैं। 24 दिसंबर को यह दोनों एक दूसरे से शादी कर हमेशा के लिए एक हो जाएंगे।
Read Also :- Govinda Birthday : इस हसीना के प्यार के खातिर गोविंदा ने तोड़ दी थी सगाई, लेकिन नहीं कर पाए शादी