बॉलीवुड सितारे आए दिन सुर्खियों में बने रहते हैं। आज हम अनुष्का और विराट कोहली के बारे में बात करने जा रहे हैं। जैसा कि आपको पता है इन दोनों के अफेयर की चर्चा काफी समय से चलती आ रही थी फिर इन्होंने अचानक 11 दिसंबर 2017 को एक-दूसरे से शादी करके सभी को हैरान कर दिया था। अब इनकी शादी को 5 साल पूरे हो गए हैं और आज हम आपको इनकी पहली मुलाकात के बारे में बताने जा रहे है तो चलिए जानते हैं.
अनुष्का ने इस कारण दिखाई थी अकड़
बॉलीवुड इंडस्ट्री के शानदार कपल में गिने जाने वाले विराट और अनुष्का की शादी को 5 साल पूरे हो गए हैं। आपको बता दें कि इन दोनों की पहली मुलाकात एक ऐड सूट के दौरान हुई थी और रिपोर्ट के मुताबिक बताया जाता है कि इनके प्यार की शुरुआत इस ऐड शूट के बाद शुरू हो गयी थी लेकिन आपको बता दे कि इस एड शूट में अनुष्का ने क्रिकेटर विराट कोहली को बहुत अकड़ दिखाई थी। इनकी मुलाकात साल 2013 में एक शेम्पू एड शूट के दौरान हुई थी।
इसके बाद एक इंटरव्यू के दौरान अनुष्का ने विराट से अपनी पहली मुलाकात के बारे में बताया और कहा कि शैंपू एड के समय मैंने विराट को बहुत अकड़ दिखाई थी। अनुष्का से जब बातचीत के दौरान पूछा गया कि क्या विराट उनके घर पर आये थे ? तो अनुष्का ने कहा हां। फिर अनुष्का से पूछा गया है आपके फ्रेंड है ? तो उन्होंने कहा हां वह मेरे फ्रेंड है। फिर पूछा गया क्या आप उन्हें जानती हैं ? तो फिर उन्होंने कहा हाँ।
अनुष्का ने आगे कहा लेकिन कुछ ऐसी बातें हैं जिनके बारे में आप सभी नहीं जानते हैं। मैं आपको बता दूं कि हम दोनों ने एक साथ ऐड किया था। उस वक्त मैंने विराट को बहुत अकड़ दिखाई थी क्योंकि मुझे लगता था कि विराट एक बहुत अकड़ू इंसान है और मैं खुद को इनसे ऊपर रखना चाहती थी लेकिन जब मैं उनसे मिली तो मुझे समझ में आ गया कि यह बहुत इंटेलिजेंट, शांत इंसान है। यह एड 3 दिन का था और एड की दूसरी रात में मैंने एक पार्टी रखी थी जिसमे मैंने अपने दोस्तों के साथ उन्हें भी बुलाया था और यही से हमारे प्यार की शुरुआत हुयी थी। Also Read : जानिए कौन है रिया चक्रवर्ती का नया बॉयफ्रेंड, विराट कोहली के साथ भी रहा खास कनेक्शन
अनुष्का का वर्क फ्रंट
आज रविवार को विराट अनुष्का की शादी को 5 साल पूरे हो गए हैं। आज भी लाखों की संख्या में इनके फैंस मौजूद है। लोगों को इन दोनों की जोड़ी बहुत पसंद है। आपको बता दे करीब 4 साल के ब्रेक के बाद अनुष्का फिल्मी दुनिया में दिखाई देने वाली है। यह फिल्म “चकदा एक्सप्रेस” में दिखाई देंगी। इसमें यह महिला क्रिकेट खिलाड़ी झूलन गोस्वामी का किरदार निभाने वाली है। अनुष्का आखिरी बार फिल्म “जीरो” में दिखाई दी थी। इस फिल्म में लीड रोल में शाहरुख खान और कैटरीना कैफ इनके साथ नजर आये थे। इसके बाद अनुष्का हाल ही में रिलीज हुई फिल्म “कला” में कैमियो के रोल में नजर आई थी। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। Also Read : IND vs BAN: विराट कोहली के शतक के बाद वायरल हुआ पत्नी अनुष्का शर्मा का पोस्ट