बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत केस के बाद रिया चक्रवर्ती का नाम काफी ज्यादा सुर्खियों में रहा। सुशांत सिंह राजपूत की मौत से कुछ समय पहले रिया चक्रवर्ती उनके साथ रिलेशनशिप में थी। जिसके बाद सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद उनके घर वालों ने रिया पर को मौत का जिम्मेदार बताया।
इसी वजह से सोशल मीडिया पर अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को खूब ट्रोल भी किया गया। वही सुशांत सिंह राजपूत की मौत को लगभग 2 साल हो गए हैं और अब अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को फिर से किसी से प्यार हो गया है। वही रिया अपनी जिंदगी में आगे बढ़ रही है जिससे देखकर उनके फैंस काफी ज्यादा खुश है। पर क्या आप जानते हैं कि वह कौन है? जिस पर रिया का दिल आया है।
बता दें कि सोहेल खान की एक्स वाइफ सीमा सजदेव के भाई बंटी सजदेह को रिया चक्रवर्ती डेट कर रही है। इसी साल बंटी सजदेह और रिया चक्रवर्ती रिलेशनशिप में आए हैं और वह अपनी लव लाइफ को किसी के साथ शेयर नहीं करना चाहते यानी वह अपनी लव लाइफ को प्राइवेट ही रखना चाहते हैं।
बंटी सजदेह का नाम बॉलीवुड की बड़ी हस्तियों के साथ जुड़ चुका है जानकारी के लिए बता दें कि इससे पहले बंटी सोनाक्षी सिन्हा के साथ शादी करने को लेकर भी काफी चर्चा में थे। इसके अलावा बंटी सुष्मिता सेन को भी डेट कर चुके हैं। इसके अतिरिक्त नेहा धूपिया और दिया मिर्जा का नाम उनके नाम के साथ जुड़ चुका है। Also Read : सुशांत सिंह राजपूत ही नहीं बल्कि इन 4 मर्दों के साथ संबंध बना चुकी हैं रिया चक्रवर्ती
आपको बता दें कि बंटी सजदेह स्पोर्ट्स और मनोरंजन की बड़ी-बड़ी मैनेजमेंट फॉर्म्स के मालिक है। यही कारण है कि बंटी सजदेह की पहचान स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट दोनों में है। हालांकि रिया चक्रवर्ती के संग रिलेशनशिप में आने से पहले बंटी सजदेह की शादी हो चुकी है। गौरतलब है कि साल 2009 में बंटी सजदेह की शादी गर्लफ्रेंड अंबिका चौहान से गोवा में हुई थी। हालांकि कुछ सालों बाद अंबिका चौहान और बंटी सजदेह का तलाक भी हो गया। वही बंटी सजदेह की कई क्रिकेटर के साथ फ्रेंडशिप भी है वह केएल राहुल, युवराज सिंह और विराट कोहली जैसे बड़े खिलाड़ियों के काफी ज्यादा करीब है। अक्सर बंटी सोशल मीडिया पर इन खिलाड़ियों के साथ तस्वीरें साझा करते रहते हैं वही मीडिया रिपोर्ट की मानें तो विराट कोहली उनके सबसे अच्छे दोस्त हैं। Also Read : बॉयफ्रेंड बनाकर छोड़ने में सबसे आगे हैं ये एक्ट्रेस, एक ने तो बनाये 12