एक बेटी के लिए उसका पिता हीरो जैसे होते हैं और विलेन भी बन सकता हैं। यह बात पूरी तरह इस बात पर निर्भर करती हैं कि वो अपनी बेटी के साथ कैसा व्यवहार करते हैं। आजकल ज़माना काफी बदल चुका हैं। ऐसे में आपको बेटी को पाल-पोस कर बड़ा करने का तरीका और सोच भी बदल लेने की ज़रूरत है। आज हम इस आर्टिकल में बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन का उदाहरण दे रहे हैं। अजय देवगन अपनी बेटी न्यासा देवगन से बहुत प्यार करते हैं। इन दोनों का रिश्ता बेहद गहरा हैं। बता दे अजय का अपनी बेटी को बड़ा करने का तरीका बहुत अच्छा हैं। अजय से आप भी पेरेंटिंग के कुछ ख़ास गुण अपना सकते हैं।
दोस्त बने
आपको अपनी बेटी के साथ एक सख्त पिता की बजाए एक फ्रेंडली दोस्त बनना चाहिए। इससे बेटियां अपने पिता से कुछ भी नहीं छिपाती हैं। सभी बातें एवं परेशानियाँ खुलकर शेयर करती हैं। अजय देवगन का भी अपनी बेटी न्यासा से दोस्तों वाला ही रिश्ता हैं। दोस्ती कर आप अपने बच्चे को अच्छा महसूस कराते हैं और फिर वो आपकी बात ध्यान से भी सुनता हैं।
करियर चॉइस पर दबाव ना डाले
न्यासा बड़ी होकर क्या बनना चाहती हैं या किस तरह की जॉब करना चाहती हैं ये फैसला अजय देवगन ने बेटी के ऊपर ही छोड़ दिया। एक्टर अजय ने एक बार इस बात का जिक्र करते हुए इंटरव्यू में कहा था कि माता पिता को बच्चों पर अपनी पसंद की करियर चॉइस नहीं थोपना चाहिए। ऐसे करने पर वे मानसिक दबाव झेलते हैं। इससे डिप्रेशन में चले जाते हैं। वह जो भी करियर चॉइस चुने पेरेंट्स को उनका सपोर्ट और मार्गदर्शन करना चाहिए।
मनपसंद कपड़े पहनने की आज़ादी
भारतीय समाज में लोगो की सोच लड़कियों के कपड़ों से भी बहुत छोटी होती हैं। अब ज़माना बदल चुका हैं। सारे बच्चे आधुनिक लाइफ जीना चाहता हैं। उसे अपने पसंद के कपड़े पहनने की भी आज़ादी होना चाहिए। उसे हर बात पर रोका या टोका जाएगा तो उसका कॉन्फिडेंस लेवल कम हो सकता हैं। यही कारण है कि अजय कभी भी न्यासा को उनके कपड़े की चॉइस को लेकर रोकते या टोकते नहीं हैं, फिर न्यासा कितने भी छोटे कपड़े क्यों ना पहने।
प्रोटेक्शन और सपोर्ट
लगभग सारे पिता अपनी बेटी को लेकर प्रोटेक्टिव जरूर होता हैं। अजय देवगन का भी कुछ ऐसा ही हाल हैं। बता दे जब भी कोई न्यासा को ट्रोल कर उनका मजाक बनाता हैं तो अजय सामने आकर उन ट्रोलर्स को करारा जवाब देते नज़र आते हैं। वह कई बार लोगो को क्लियर मैसेज दे चुके हैं कि बेटी जो चाहे, वो कर सकती हैं, जैसे चाहे अपनी जिंदगी जी सकती हैं। इसलिए दुसरे लोगो को इस मामले में अपनी टांग नहीं लड़ानी चाहिए। एक पिता अपनी बच्ची को लेकर प्रोटेक्टिव होता हैं। उसका हर स्थिति में सपोर्ट करता हैं तो वो काफी कॉंफिडेंट महसूस करती हैं।
पर्याप्त समय बिताना
आपको बता दे अजय देवगन बहुत व्यस्त रहने वाले अभिनेता हैं। इसके बावजूद वे अपनी बेटी के साथ टाइम बिताने के लिए समय निकाल ही रहते हैं। न्यासा सिंगापुर में पढ़ाई कर रही हैं। कई बार उसे अकेला महसूस ना हो इसलिए अजय शूटिंग समाप्त कर सीधा सिंगापुर की फ्लाईट पकड़ते है। बता दे अजय की तरह हमें भी अपने बच्चों के साथ पर्याप्त समय बिताना चाहिए।