बॉलीवुड की फिटनेस क्वीन एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी कुंद्रा इन दिनों एक वेब सीरीज की शूटिंग में बिजी हैं। ये वेब सीरीज रोहित शेट्टी का प्रोजेक्ट है। वहीं खबरें आयी हैं कि शूटिंग के दौरान शिल्पा शेट्टी के पैर में चोट लगी है, जिस वजह से उन्हें व्हील चेयर का सहारा लेना पड़ा। खुद अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक स्वीर पोस्ट कर इस घटना की जानकारी दी है।
तस्वीर में शिल्पा एक व्हील चेयर पर बैठी हुई दिख रही हैं। उनके पैर पर बैंडेज साफ नजर आ रहा है, लेकिन उनके चेहरे पर दर्द बिल्कुल भी नजर नहीं आ रहा। वे अपने दर्द को भुला कर मुस्कुराती हुई नदर आ रही हैं। वहीं, शिल्पा शेट्टी की इस फोटो को देख फैंस उनके जल्दी स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।
View this post on Instagram
फोटो के कैप्शन में शिल्पा शेट्टी ने लिखा है ‘कहते हैं न, रोल कैमरा एक्शन..ब्रेक लेग फि मैंने इसे सच मान लिया। मैं अब 6 हफ्ते तक के लिए काम से दूर रहुंगी। मैं ठीक होकर जल्दी वापस लौटूंगी। दुआओं में याद रखना। प्रार्थनाएं अपना काम करती हैं।’
View this post on Instagram
मशहूर डायरेक्टर रोहित शेट्टी की वेबसीरीज ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ में शिल्पा शेट्टी एक पुलिस ऑफिसर का रोल निभा रही हैं। अब अगलते 6 हफ्तों तक वे शूटिंग नहीं कर पायेंगी। शिल्पा के अलावा इस वेब सीरीज में विवेक ऑबरोय और सिद्धार्थ मल्होत्रा नजर आयेंगे। हाल ही में रोहित शेट्टी ने शूटिंग के दौरान का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। वहीं, विवेक ऑबरोय ने भी अपने लुक की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर फैंस के साथ साझा की है। Also Read : शिल्पा शेट्टी के पति को इस हाल में देख लोगो ने पूछ लिया ये सवाल..
बता दें कि इंडियन पुलिस फोर्स रोहित शेट्टी की पहली वेबसीरीज है, जिसके जरिये वे ओटीटी प्लैटफॉर्म में सकदम रखने वाले हैं। ये एक कप सीरीज है, जिसका लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ये वेब सीरीज एमजोन प्राइम पर रिली होगी। यूट्यूब पर इसका टीजर भी अपलोड कर दिया गया है। Also Read : शिल्पा शेट्टी से लेकर मलाइका अरोड़ा तक यह एक्ट्रेसेस फिट रहने के लिए रोजाना करती ये काम