आज रक्षाबंधन के दिन अक्षय कुमार स्टारर रक्षाबंधन और करीना कपूर खान तथा आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा और देश के सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। दोनों ही फिल्मों का इंतजार लोग काफी दिनों से कर रहे थे। ऐसे में दोनों ही फिल्मों के एक ही दिन रिलीज होने की वजह से फैंस असमंजस में पड़ गये हैं कि आखिर पहले कौन सी मूवी देखें। वहीं ये सवाल भी काफी बड़ा है कि इन दोनों में से आखिर दर्शकों को कौन सी फिल्म ज्यादा पसंद आयेगी।
बात करें अगर लाल सिंह चड्ढा की तो इस फिल्म के लीड रोल्स में आमिर खान और करीना कपूर खान हैं। ये फिल्म कई विरोधों की वजह से चर्चा में भी आई थी। कई लोगों ने इस फिल्म के कुछ सीन्स का विरोध किया था। इस पर आमिर राय ने उन्हें एक बार फिल्म देखने की सलाह दी थी। वहीं, इस फिल्म में शाहरुख खान कैमियो करने वाले हैं।
फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो अनुमान है कि 180 करोड़ रूपये के बजट में बनी इस फिल्म की ज्यादा कमाई नहीं होगी। फिल्म समीक्षक और ट्रेड एनालिस्ट सुमित काडेल की मानें तो लाल सिंह चड्ढा पहले दिन 12 -14 करोड़ का कलेक्शन कर सकती है। रुपये कमा सकती है। ट्रेड एनालिस्ट अक्षय राठी ने ने भी कुछ यही अनुमान बताया था। लिहाजा मेकर्स के लिये ये एक परेशानी का विषय है। Also Read :लाल सिंह चड्ढा के बाद ट्विटर पर ट्रेंड होने लगा ‘बॉयकॉट आलिया भट्ट’… जानें वजह
वहीं बात करें अक्षय कुमार स्टारर रक्षा बंधन की तो ये पहले दिन 9 से 11 करोड़ की कमाई कर सकती है। इस फिल्म में अक्षय कुमार चार बहनों का भाई का रोल निभा रहे हैं। वे अपनी चारों बहनों की शादी के लिये दहेज जुटाने में लगे हुए हैं, जिस वजह से उनकी खुद की शादी भी खतरे में पड़ी है। आज रक्षा बंधन है, तो इस लिहाज से कई दर्शक इस फिल्म को देखने जा सकते हैं। Also Read :लाल सिंह चड्ढा के फ्लॉप होने पर बिक सकता हैं आमिर खान का घर