श्रद्धा कपूर बॉलीवुड की एक खूबसूरत और ग्लैमरस हीरोइन है। श्रद्धा कपूर दिग्गज अभिनेता शक्ति कपूर की बेटी है। श्रद्धा कपूर जितनी बाहर से सुंदर है उतनी वह दिल से भी खूबसूरत है। श्रद्धा कपूर ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 2010 में फिल्म लव का दी एंड से की थी। उन्हें सबसे ज्यादा लोकप्रियता फिल्म आशिकी2 से मिली और श्रद्धा की पहचान को चार चांद लग गए।
Also Read : जब श्रद्धा कपूर ने वरुण धवन को किया प्रपोज, फिर अभिनेता ने कर दिया कुछ ऐसा…
श्रद्धा की कई बड़ी फिल्मों में बागी, बागी 3, छिछोरे, एक विलन, हैदर, एबीसीडी 2, स्त्री शामिल है। श्रद्धा कपूर ने अपने अभिनय से हमेशा ही सबका दिल जीता है। श्रद्धा कपूर की खूबसूरती के सभी दीवाने हैं और उनके लाखों करोड़ों फैंस है।
View this post on Instagram
श्रद्धा कपूर सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती है और वह अपनी लेटेस्ट फोटोशूट या नई फिल्म की अपडेट अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फैंस के साथ साझा करती रहती है। श्रद्धा कपूर के इंस्टाग्राम पर 50 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर है। श्रद्धा कपूर एक बेहतरीन एक्टर के साथ एक ग्लैमरस मॉडल भी है और उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत से पहले मॉडलिंग में अपना करियर बनाया था और मॉडलिंग करियर के दौरान उन्होंने ग्लैमरस और सीजलिंग फोटोशूट करवाया था।
Also Read : श्रद्धा कपूर का हुआ ब्रेकअप… इस वजह से टूटा 4 साल का रिलेशनशिप
श्रद्धा इंडियन और वेस्टर्न दोनों ही लुक में कमाल की लगती है और उन्होंने हाल ही में अपने ब्राइड फोटोशूट से इंस्टाग्राम पर तस्वीरें अपलोड की थी और यह तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है। श्रद्धा कपूर की सिंपल और ग्लैमरस लुक के सभी दीवाने हैं और श्रद्धा कपूर के कई स्टाइल को खासा लड़कियों द्वारा अपनाया जाता है। श्रद्धा कपूर ने फिल्म बागी 3 के गाने दस बहाने में अपने हॉट और बोल्ड लुक से सबको अपना दीवाना बना दिया था। अगर आप भी श्रद्धा कपूर की बोल्डनेस का अंदाजा लगाना चाहते हैं तो आपको श्रद्धा कपूर की जो 10 बोल्ड फोटोस को जरूर देखना चाहिए।