अनिल कपूर बॉलीवुड के एक दिग्गज अभिनेता है और अनिल कपूर 80 और 90 के दशक के सबसे बड़े सुपरस्टार में से एक थे। अनिल कपूर की फिल्मों को आज भी उसी उत्साह से उनके फैंस देखते हैं।
अनिल कपूर ने बॉलीवुड फिल्में अपना नाम अपनी मेहनत से कायम किया है और अब उनके बेटे हर्षवर्धन कपूर भी बॉलीवुड में अपना नाम अपनी मेहनत और खुद के दम पर बनाने का लगातार प्रयास करते रहते हैं। हर्षवर्धन कपूर ने फिल्म मिर्ज़या से बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया था।हर्षवर्धन कपूर ने पापा अनिल कपूर पर लगाया चोरी का आरोप, अनिल कपूर ने बदले में दिया यह जवाब
हर्षवर्धन कपूर इन दिनों अपने रिलेशन पर दिए गए बयान को लेकर मीडिया की सुर्खियों में बने हुए हैं। पिछले कुछ दिनों पहले जब मीडिया द्वारा हर्षवर्धन से पूछा गया कि क्या खाना पसंद है और क्या आप खाना बनाना जानते हैं तो उन्होंने जवाब दिया “जैसा कि आप लोग जानते हैं कि अब मेरी एक प्रेमिका है और मैं उसके लिए खाना बनाना चाहता हूं इसलिए मैं खाना बनाना सीख रहा हूं।” इसी साल 2022 के मार्च में हर्षवर्धन कपूर को एक लड़की के साथ मीडिया द्वारा कैप्चर किया गया था।
हर्षवर्धन ने इस मिस्ट्री गर्ल का हाथ कस कर पकड़ा हुआ था और मीडिया के चारों कैमरे उन पर होने के बावजूद भी हर्षवर्धन ने उस लड़की का हाथ नहीं छोड़ा था और तब से ही इस मिस्ट्री गर्ल को हर्षवर्धन के साथ जोड़ा जाता है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर मौजूद है और इस वीडियो में जिस लड़की को देखा गया है, वह बेहद खूबसूरत दिखाई दे रही है।
हालांकि इस लड़की के बारे में अभी ज्यादा जानकारी हासिल नहीं हो पाई है। हर्षवर्धन के वर्क फ्रंड की बात की जाए तो वह अपनी आने वाली फिल्म थार की शूटिंग और प्रमोशन में बिजी है और इस फिल्म में उनके पिता अनिल कपूर को भी हर्षवर्धन के साथ देखा जाएगा।अनिल कपूर का खुलासा, माँ बनने के बाद सोनम कपूर करेगी ये काम