अनिल कपूर को आज कौन नहीं जानता है। जी हां, जिन्होंने 90 के दशक में काफी अच्छी खासी धूम मचाई थी, अनिल कपूर को मिस्टर इंडिया और लखन के नाम से भी जाना जाता है। आजकल अनिल कपूर बहुत ही ज्यादा खुश है, क्योंकि उनकी बेटी सोनम कपूर मां बनने वाली हैं और दूसरी खुशखबरी उनके लिए यह है कि वह अपने बेटे हर्षवर्धन के साथ “थार” मूवी में स्क्रीन शेयर करने जा रहे हैं।
एक इंटरव्यू के दौरान अनिल कपूर की बेटी ने बहुत सारी बातों का जिक्र किया है, जैसे कि उन्होंने कहा कि वह मां बनने के बाद भी काम करेगी, जैसा कि आप जानते हैं कि कपूर खानदान की महिलाएं काफी मेहनती होती हैं, इसीलिए अनिल कपूर ने भी यह कहा है, कि सोनम ना केवल एक परफेक्ट मां बनेगी बल्कि, काम करने वाली मां भी बनेगी।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सोनम कपूर की मां सुनीता कपूर, चाची कविता भवानी सिंह और उनकी नानी की तरह है, उन्होंने यह दावा किया है कि उनकी बेटी मां बनने के तुरंत बाद ही काम करना शुरू कर देगी क्योंकि, कपूर खानदान की महिलाओं ने जीवन भर ही काम किया है, सोनम कपूर की मां हमेशा से ही अमेरिका में काम करती हैं।
Also Read :सोनम कपूर की 10 बोल्ड फोटोस को देख आप हो जाएंगे दीवाने
अनिल कपूर ने यह भी बताया है, कि सोनम कपूर भी एक भावुक मां बनेगी और उन्होंने यह भी बताया कि सोनम कपूर लंदन और दिल्ली के अलावा अब मुंबई में भी अपना घर बनवा रही हैं।
सोनम कपूर और आनंद ने यह घोषणा भी की है, कि वह मार्च तक एक बच्चे का स्वागत करने के लिए बिल्कुल तैयार हैं और यही बात जानने के बाद अनिल कपूर ने एक बहुत ही इमोशनल भरा नोट लिखकर कहा है, कि वह अब अपने जीवन की सबसे रोमांचक भूमिका के लिए खुद को तैयार कर रहे हैं, आपके प्यारे नाना जी। हमारा जीवन फिर कभी पहले जैसा नहीं होगा और मैं और अधिक आभारी नहीं हो सकता, आपने इस खबर के साथ मुझे बहुत सारी खुशियां दी हैं।
Also Read :सोनम कपूर ने पूछा ‘कहाँ हैं मेरे कपडे?’ मसाबा गुप्ता ने दिया मजेदार जवाब