Year Ender 2023 : साल 2023 अब बस खत्म होने की कगार पर है, अब ऐसे में हर कोई पूरे साल का लेखा-जोखा देखने में लगा हुआ है। जहां एक तरफ यह साल कुछ लोगों के लिए काफी अच्छा रहा, वहीं कुछ लोगों के लिए यह साल काफी बेकार भी साबित हुआ। अगर हिंदी सिनेमा की बात करें तो कई सितारों के लिए यह साल काफी अच्छा साबित हुआ तो कई के लिए काफी बेकार भी साबित हुआ है। जाने कितनों का तो इस साल ब्रेकअप हो गया और कई ऐसे सितारे भी रहे जिनका इसी साल तलाक हो गया। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको ऐसे ही कुछ सितारों के बारे में बताते हैं, जिनका इस साल ब्रेकअप या फिर डिवोर्स हुआ है।
अरबाज खान और जॉर्जिया एंड्रियानी
![Year Ender 2023 : इन सितारों के लिए 2023 बेहद खराब गुजरा](https://wordpress-1013753-3582599.cloudwaysapps.com/wp-content/uploads/2023/12/123-99.jpg)
जॉर्जिया एंड्रियानी और फिल्म मेकर अरबाज खान का इस लिस्ट में सबसे पहला नाम शामिल है, जो 4 साल की लंबी डेटिंग के बाद एक दूसरे से अलग हो गए। जी हां हाल ही में अरबाज खान का अपनी गर्लफ्रेंड जॉर्जिया एंड्रियानी से ब्रेकअप हो गया है। उनका यह रिश्ता काफी लंबे समय से चल रहा था लेकिन अचानक उनके रिश्ते में दरार पड़ गई।
तारा सुतारिया और आदर जैन
![Year Ender 2023 : इन सितारों के लिए 2023 बेहद खराब गुजरा](https://wordpress-1013753-3582599.cloudwaysapps.com/wp-content/uploads/2023/12/123-100.jpg)
साल 2018 से एक दूसरे का साथ निभा रही बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री तारा सुतारिया और आदर जैन के बीच भी इसी साल ब्रेकअप हो गया है। यह दोनों काफी लंबे समय से एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में थे लेकिन अचानक उनके रिश्ते में दरार आ गई और उनकी राहें अलग-अलग हो गई। लेकिन तारा सुतारिया से अलग होने के बाद अब आदर जैन अपनी नई प्रेमिका अलेखा आडवाणी को डेट कर रहे हैं और अपने नए प्यार के साथ बेहद खुश नजर आ रहे हैं।
नवाजुद्दीन सिद्दीकी और आलिया सिद्दीकी
![Year Ender 2023 : इन सितारों के लिए 2023 बेहद खराब गुजरा](https://wordpress-1013753-3582599.cloudwaysapps.com/wp-content/uploads/2023/12/123-101.jpg)
इसी लिस्ट में बॉलीवुड के शानदार अभिनेताओं में शुमार नवाजुद्दीन सिद्दीकी का नाम भी शामिल है, जो अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी विवादों से घिरे रहे हैं। शादी के पूरे 11 वर्ष होने के बावजूद भी उनकी पत्नी आलिया सिद्दीकी द्वारा उन पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं और आलिया ने उनसे अलग होने का फैसला भी कर लिया है।
कुशा कपिला और जोरावर सिंह
![Year Ender 2023 : इन सितारों के लिए 2023 बेहद खराब गुजरा](https://wordpress-1013753-3582599.cloudwaysapps.com/wp-content/uploads/2023/12/123-102.jpg)
मशहूर कॉमेडियन और अभिनेत्री कुशा कपिला के लिए भी यह साल काफी खराब रहा। जी हां अपने पति जोरावर सिंह अहलूवालिया से उन्होंने इसी वर्ष तलाक लेने का ऐलान कर दिया था। इन दोनों का विवाह साल 2017 में हुआ था, लेकिन उनका यह रिश्ता लंबे समय तक नहीं टिक सका और एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपने पति से तलाक का ऐलान कर दिया।
सोफी टर्नर और जो जोनस
![Year Ender 2023 : इन सितारों के लिए 2023 बेहद खराब गुजरा](https://wordpress-1013753-3582599.cloudwaysapps.com/wp-content/uploads/2023/12/123-104.jpg)
Year Ender 2023 : इन सितारों के लिए 2023 बेहद खराब गुजरा
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की जेठ – जेठानी का नाम सोफी टर्नर और जो जोनस है, जिनकी शादी साल 2019 में हुई थी। लेकिन उनका यह रिश्ता अधिक समय तक नहीं टिक सका और साल 2023 में ही उन्होंने एक दूसरे से अलग होने का मन बना लिया।
Read Also :- Gurgaon Court Naukri : कोर्ट में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा अवसर, ग्रेजुएट जल्द करें आवेदन