केजीएफ चैप्टर 2 के सुपर स्टार यश इन दिनों अपनी फिल्म की सक्सेस को लेकर मीडिया की सुर्खियों में बने हुए हैं। केजीएफ चैप्टर 2, 14 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और इसके पहले दिन से लेकर अब तक फिल्म ने पूरे देश में हजार करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है।
केजीएफ चैप्टर 2 को हर माध्यम निर्देश दिया गया है और इसे सबसे ज्यादा रिस्पांस हिंदी माध्यम से मिला है। केजीएफ चैप्टर 2 रिलीज होने के बाद भी यश अपने परिवार के साथ छुट्टी पर निकल गए थे। यश के परिवार में उनकी पत्नी राधिका और दो बच्चे यथाव्र और आर्या है। इस फिल्म की सक्सेस और यश की अदाकारी को लेकर सभी ने उनके बहुत तारीफ की है।
Also Read : करिश्मा कपूर से लेकर भाग्यश्री तक शादी के बाद इन टॉप एक्ट्रेस के करियर पर लगा ब्रेक
यश फिल्म की रिलीज के दिन से ही दर्शकों को धन्यवाद देने में काफी व्यस्त है। फिल्म की सक्सेस पर दर्शकों के कई रिस्पांस सोशल मीडिया पर देखने को मिलते हैं लेकिन सबसे प्यारे रिस्पांस यश ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर खुद दिखाया दरअसल यह रिस्पांस उनकी बेटी आर्या ने दिया है। यश ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर हाल ही में एक वीडियो शेयर की है जिसमें उनकी बेटी आर्या केजीएफ चैप्टर 2 के गाने सलाम रॉकी भाई को गाती हुई नजर आ रही है।
Morning ritual.. has to begin with making fun of Rocky "BOY" 😂 pic.twitter.com/aMlGWzW32E
— Yash (@TheNameIsYash) April 30, 2022
इस वीडियो में उनकी बेटी आर्या “सलाम रॉकी भाई.…… रॉकी रॉकी रॉकी।”आदि गाने के बोल गाती हुई दिख रही है और उनके मासूमियत भरी आवाज सभी को पसंद आ रही है। इस वीडियो को शेयर करते हुए जश्ने इस वीडियो के नीचे कैप्शन भी लिखा “सुबह का नियम रॉकी भाई का मजाक बनाते हुए।” यश की इस वीडियो पर लगभग सभी ने कमेंट किया और अन्य माता-पिता ने भी अपने बच्चों की वीडियो भेजी और कहा कि वह कितना यश से प्यार करते हैं।
Also Read : लॉकअप की सायशा शिंदे ने खोला बेहद गहरा राज, सभी कंटेस्टेंट रह गए दंग