मेष-: इस राशि वालों के लिए दिन सामान्य रहेगा। दिन की शुरुआत माता पिता के पैर छूकर करेंगे तो हर कार्य में सफलता मिलेगी। आज के दिन वाहन ना खरीदें। नौकरी में सावधानी बरतें और इधर उधर की बातों पर ध्यान ना दें।
वर्षभ -: इस राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा और यदि जॉब में परिवर्तन करना चाहते हैं तो समय बेहतर है। नए लोगों से मेल मिलाप होगा।
मिथुन -: इस राशि वालों का आज का दिन आलस से भरा हुआ है। संतान पक्ष की ओर से खुशखबरी प्राप्त हो सकती है।
Also Read : आज इस राशि के लोग रखे अपनी वाणी पर नियंत्रण, जानिए 15 अप्रैल 2022 का राशिफल
कर्क -: इस राशि वालों का आज का दिन सामान्य रहेगा। धन के असामान्य निवेश से बचें। आलस के कारण जरूरी काम को टालना नुकसानदेह हो सकता है। सरकारी क्षेत्र में कार्यरत लोगों को मान-सम्मान की प्राप्ति होगी।
सिंह -:इस राशि वाले विद्यार्थियों के लिए आज का दिन सामान्य है। परिवारिक कार्य को लेकर व्यस्तता बनी रहेगी। परिवार के सदस्य की मदद करने में कामयाब रहेंगे।
कन्या -: इस राशि वालों के लिए आज का दिन चिंता ग्रस्त बना हुआ है। राजनीति से जुड़े लोगों को शत्रुओं से बचाव करना होगा। किसी भी समस्या में पिता से सलाह मशवरा लेना आपके लिए लाभदायक होगा। आज के दिन वाहन ना खरीदें। वाणी पर संयम बनाए रखें।
तुला -:इस राशि वालों के लिए आज का दिन उत्तम है। साहस और बुद्धि से हर समस्या को पार करने में कामयाब रहेंगे। पारिवारिक झगड़ों का सामना करना पड़ सकता है।
वृश्चिक -: इस राशि वालों का के राजनीति से संबंध रखने वाले लोगों के लिए आज का दिन उत्तम है। व्यवसायिक संबंधी बाधाएं दूर हो जाएगी और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का भी समाधान होगा।
Also Read : आज इस राशि के लोगो को होगी धन की प्राप्ति, जानिए 13 अप्रैल 2022 का राशिफल
धनु -: इस राशि वालों के लिए आज का दिन बेहद उत्तम है। सरकारी क्षेत्र में कार्यरत व्यक्तियों की पदोन्नति हो सकती है। वाणी पर नियंत्रण बनाए रखें।
मकर -:इस राशि वालों के लिए आज का दिन उत्तम है। नए व्यवसाय शुरू करने वाले लोग साझेदारी बनाए रखें। किसी मित्र से लड़ाई हो सकती है। आर्थिक स्थिति को लेकर थोड़ा चिंतित रहेंगे। किसी पुराने लेन-देन से नुकसान की आशंका है।
कुंभ -:इस राशि वालों के लिए आज का दिन भागदौड़ भरा रहेगा। विदेशों में शिक्षा के लिए आवेदन करने के लिए दिन बेहतर है।
मीन -: इस राशि वालों के लिए आज का दिन तनावग्रस्त होगा। परिवार में किसी से कहासुनी हो सकती है। काम को लेकर चिंता बनी रहेगी। धन का लेनदेन जारी रहेगा।