आप सभी तो जानते हैं देश की सबसे बड़ी व्यापारी महिला है नीता अंबानी। देशों में जब भी व्यापारी महिलाओं की बात होती है तब सबसे पहले जिनका नाम आता है वह है नीता अंबानी। भारत की सबसे रईस फैमिली है अंबानी फैमिली। अंबानी परिवार के पास करोड़ों का धन है।
अब बॉलीवुड की बात की जाए तो बॉलीवुड में भी एक सुपर बिजनेसवुमन है जिन्हें बॉलीवुड की नीता अंबानी भी कहा जाता है। यह बिजनेस वूमेन और कोई नहीं बल्कि बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी की पत्नी है। जिनका नाम है माना। बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी की पत्नी माना एक ऐसा बिजनेस चला रही है जिसमें वह करोड़ों कमाती है।
आपको बता दें बॉलीवुड अभिनेताओं की बीवियां ज्यादातर लाइमलाइट पर नहीं रहती। या फिर कभी अगर चर्चे में आती है तो उसका कारण होता है उनके पति। ज्यादातरों को तो किसी इवेंट में या फिर किसी शो में अगर देखा जाता है तो वे उनके पति के साथ ही।
लेकिन बॉलीवुड मैं कुछ कम ही ऐसे अभिनेता है जिनकी बीवी अपने दम पर अपना नाम बनाने में सफल रही। इस लिस्ट में सबसे पहले नाम आता है सुनील शेट्टी का। क्योंकि उनकी बीवी माना बिजनेस में अपना नाम बनाने में कामयाब रही और वे अपने बिजनेस के जरिए करोड़ों का फायदा करती है। जिसके चलते उन्हें लोग बॉलीवुड की नीता अंबानी भी कहते हैं।
इस लिस्ट में और कोई एक्टरों का नाम आता है तो उसमें शाहरुख खान की बीवी गौरी खान का नाम सबसे पहले आता है। हुए भी अपनी डिजाइनिंग से अपना नाम बनाने में कामयाब रही। इसके अलावा भी और कई अभिनेता है जैसे जॉन अब्राहम, इमरान हाशमी, विवेक ओबरॉय इन सारे एक्टरों की बीवियां अपनी मेहनत से ही अपना नाम कमाती है।
शायद ही आपको सुनील शेट्टी की पत्नी माना के बारे में ज्यादा कुछ पता होगा। आपको बता दें माना अपने हस्बैंड सुनील के साथ मिलकर s2 नाम के एक रियल एस्टेट प्रोजेक्ट पर काम कर रही है। इसके तहत उन्होंने मुंबई में 21 लग्जरी विला बनवा दिए हैं। इन सब का साइज लगभग 6500 स्क्वायर फीट है। इसके अलावा माना एक लाइफ़स्टाइल स्टोर भी चलाती है जिसमें होम या ऑफिस डेकोरेशन से लेकर लेकर और भी कई चीजें बेचि जाती है। इस स्टोर में हमेशा मेहंदी और ऊंची क्वालिटी के आइटम्स ही बेचे जाते हैं।
सुनील शेट्टी के परिवार की वार्षिक आय 150 करोड़ से भी ज्यादा है। खास बात यह है कि इतना पैसा कमाने में सुनील के साथ उनकी वाइफ का भी बराबर का योगदान है। वार्षिक आय से पता चलता है कि पति चाहे कितना ही कम आता हो लेकिन अगर खुद भी कमाते हैं तो उससे आपका भी नाम होता है। सुनील शेट्टी के लिए बहुत ही गर्व की बात है कि उनकी पत्नी ने अपने दम पर इतना नाम कमाया है और आगे बढ़ी है।
इसके अलावा माना एक एनजीओ से भी जुड़ी हुई है। वह सोशल वर्क भी कर रही हैं। वे अक्सर इस एनजीओ के लिए फंड जुटाती हैं। इससे उन्हें जो भी पैसा मिल जाता है उसे जरूरतमंद लड़कियों और महिलाओं के सुधार में लगा देती हैं।