भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान और शानदार क्रिकेटर विराट कोहली 5 नवंबर 2021 को अपना 33वां जन्मदिन मनाया है। वे अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी चर्चो में बने रहते हैं। विराट का नाम कई लड़कियों के साथ जोड़ा गया था । इस खास मौके पर जानिए उनकी आखिर कितनी गर्लफ्रेंड्स थी।
साक्षी अग्रवाल
यह जानकारी दे दे कि तमिल एक्ट्रेस साक्षी अग्रवाल के साथ विराट कोहली का नाम जुड़ा है। बता दे साक्षी विराट का पहला प्यार थीं। यह रिश्ता ज्यादा दिन तक नहीं चला था। बता दे बहुत जल्दी ही दोनों ने एक दूसरे से अलग होने का निर्णय कर लिया।
संजना गलरानी
विराट का नाम कई साउथ एक्ट्रेसेस से जुड़ा और इनमें से एक संजना गलरानी भी हैं। कैप्टन कोहली संजना के साथ टेनिस खेला करते थे। कोहली उनके साथ लॉन्ग ड्राइव पर जाना पसंद करते थे। दोनों को कई मौकों पर एक साथ भी स्पॉट किया गया था। आपको बता दे यहरिश्ता भी अपनी मंजिल तक नहीं पहुंचा।
तमन्ना भाटिया
बाहुबली एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया के साथ भी विराट कोहली का नाम उछला था। दोनों का नाम तब साथ आया जब विराट और तमन्ना भाटिया एक विज्ञापन के लिए शूटिंग की थी। बता दे 2012 में दोनों का रिश्ता परवान पर था। फिर इसके बाद दोनों अपने-अपने कामों में व्यस्त हो गए थे। फिर दोनों ने अपने रास्ते अलग कर लिए।
इजाबेल लीटे
विराट के साथ ब्राजील की मॉडल इजाबेल लीटे का नाम भी जोड़ा गया था। दोनों को सिंगापुर में डेटिंग करते नज़र आये थे। दोनों कुछ ही महीनों तक साथ रहे फिर दोनों ने अपने रास्ते अलग कर लिए।
सारा जेन
सारा जेन का नाम भी विराट कोहली के साथ जोड़ा गया था। दोनों को कई बार एक साथ पार्टियों में स्पॉट किया गया था। बाद में सारा के बिजी शेड्यूल के कारण दोनों के रिश्ते में दरार आने लगी थी और दोनों के रास्ते अलग हो गए।
अनुष्का शर्मा
एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और विराट की मुलाकात तब हुई जब साल 2013 में हुई जब दोनों एक शैंपू का एड कर रहे थे। आपको बता दे यहीं से दोनों की डेटिंग भी शुरू हुई थी और फिर साल 2017 में दोनों ने शादी कर थी। दोनों की एक बेटी है जिसका नाम वामीका है।