भोजपुरी सिनेमा की सुपरहिट जोड़ी पवन सिंह और अक्षरा सिंह की जोड़ी एक जमाने में भोजपुरी सिनेमा की सुपरहिट जोड़ियों में से एक रह चुकी है। इन दोनों की फिल्में रिलीज होते ही दर्शकों के बीच लोकप्रिय बन जाती है। ऐसे में पवन और अक्षरा भोजपुरी फिल्म धड़कन का एक गाना दैया रे दैया यूट्यूब की दुनिया में बहुत ही तेजी से वायरल हो रहा है। इस गाने में पवन सिंह और अक्षरा सिंह की रोमांटिक जोड़ी को दिखाया गया है और लोग इस जोड़ी को देखने के बाद उन पर फिदा हो गए हैं।
आप भी इस गाने को यूट्यूब पर देख सकते हैं। इस गाने में इन दोनों का डांस बहुत ही ज्यादा जबरदस्त दिखाया गया है। डांस के साथ साथ इस गाने में रोमांस भी दिखाया गया है। यह गाना पवन सिंह और अक्षरा सिंह ने मिलकर गाया है। इस गाने के बोल मनोज मतलबी ने लिखे हैं।
इसी के साथ इस के म्यूजिक छोटे बाबा ने कंपोज किए हुए हैं। सोशल मीडिया पर यह गाना इस समय बहुत ही तेजी से वायरल हो रहा है और नेटीजंस को इस कपल का रोमांस भी बहुत ही ज्यादा पसंद आ रहा है। इस गाने पर लगातार लाइक्स और व्यूज तेजी से बढ़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। Also Read : पवन सिंह और खेसारी में से कौन हैं ज्यादा आमिर? इस एक्टर को मिलती हैं ज्यादा फीस
इसी के साथ आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अक्षरा सिंह के साथ पवन सिंह की जोड़ी भोजपुरी के दर्शकों को सबसे ज्यादा पसंद आती है और यह जोड़ी बेहद रोमांटिक जोड़ी के तौर पर भी देखी जाती है। हालांकि यह जोड़ी तमाम विवादों के बाद अब टूट चुकी है इसीलिए इन दोनों की जोड़ी अब दिखाई नहीं देती है, लेकिन दर्शकों के बीच इस जोड़ी को लेकर आज भी दीवानगी ज्यों की त्यों ही बनी हुई है। Also Read : पवन सिंह से मिला धोखा तो अब इस तरह के लड़के की तलाश में है अक्षरा सिंह