बॉलीवुड में हमेशा ही उन अभिनेताओं की बात होती है जिन्होंने ढलती उम्र में भी शादी नहीं की है, परंतु आज हम आपको बॉलीवुड के उन उम्र दराज अभिनेताओं के बारे में बताने जा रहे हैं जो शादी के नाम से ही दूर भागते हैं और वह शादी नहीं करना चाहते हैं, इस लिस्ट में केवल सलमान खान ही नहीं बल्कि उनके जैसे और भी कई अभिनेता है जिनके घर बसने का इंतजार किया जा रहा है।
अक्षय खन्ना
बॉलीवुड इंडस्ट्री के टैलेंटेड अभिनेताओं में से एक अक्षय खन्ना का नाम भी शामिल है। यह विनोद खन्ना के बड़े बेटे हैं। इन्होंने बॉर्डर और ताल जैसी फिल्मों में काम किया हुआ है और अपनी एक्टिंग से दर्शकों का दिल भी जीता है। 47 साल की उम्र में यह आज भी कुंवारे हैं उन्होंने अभी तक शादी नहीं की है।
उदय चोपड़ा
इस लिस्ट में उदय चोपड़ा का नाम भी शामिल है जिन्होंने अभी तक शादी नहीं की है। उदय चोपड़ा लगभग 49 साल के हो गए हैं। इस अभिनेता ने एक समय नरगिस फाखरी को डेट किया था। मगर यह रिश्ता शादी तक नहीं पहुंच पाया और कुछ समय बाद ही दोनों अलग भी हो गए थे। उन्होंने फिल्मी जगत से दूरी बना ली है।
अरमान कोहली
50 साल की उम्र में अरमान कोहली उन्होंने अब तक शादी नहीं की है। अरमान ने बॉलीवुड की बहुत सारी फिल्मों में काम किया है। इस अभिनेता का नाम बहुत सारी हसीनाओं के साथ जुड़ चुका है परंतु शादी के मंडप तक यह नहीं पहुंच पाए हैं।
सलमान खान
आज भी सलमान खान का परिवार और उनके फैंस सलमान खान की शादी का इंतजार कर रहे हैं। 56 साल की उम्र होने के बावजूद भी सलमान खान ने शादी नहीं की है। Also Read : करण जौहर ने अर्जुन से पूछा ‘कब कर रहे हैं मलाइका से शादी? एक्टर ने दिए ये जवाब
तुषार कपूर
इस लिस्ट में तुषार कपूर का भी नाम शामिल है। तुषार कपूर लगभग 45 साल के हो चुके हैं और बिना शादी किए अपनी लाइफ को एंजॉय कर रहे हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि तुषार कपूर ने सरोगेसी की मदद से एक बेटे को भी जन्म दिया है। इसका नाम लक्ष्य है और वह बिना शादी के ही पिता बन गए हैं लक्ष्य का जन्म 2016 में हुआ था। Also Read : जानिए कितनी संपत्ति के मालिक हैं एक्टर मोहनीश बहल