कॉफी विद करण का सातवां सीजन हाल ही में डिजनी प्लस हॉटस्टार पर ऑन हेयर हुआ है और अब तक इस शो के 5 एपिसोड आ चुके हैं जिसमें जानवी कपूर, सारा अली खान, अनन्या पांडे, विजय देवरकोंडा, अक्षय कुमार, समांथा प्रभु, आलिया भट्ट और रणवीर सिंह, आमिर खान और करीना कपूर खान को देखा गया है।
हाल ही में कॉफी विद करण के अगले एपिसोड का सोशल मीडिया पर प्रोमो जारी हुआ है जिसमें काउच पर भाई-बहन अर्जुन कपूर और सोनम कपूर बैठे नजर आ रहे हैं। कॉफी विद करण का यह प्रोमो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है क्योंकि इस प्रोमो में अर्जुन और सोनम कपूर के बीच केमिस्ट्री को खूब पसंद किया जा रहा है। प्रोमो में अर्जुन कपूर और करण जौहर के बीच जुगलबंदी देखी जा सकती है। करण जौहर ने इस एपिसोड में अर्जुन कपूर से कई सवाल जवाब किए हैं जिसमें उनकी शादी का जिक्र भी किया गया है।
करण जौहर का यह शो रक्षाबंधन स्पेशल है जो गुरुवार को ऑन एयर कर दिया गया है। शो के दौरान करण जौहर ने अर्जुन कपूर से कहा कि “क्या आप मलाइका अरोड़ा से शादी करने का कोई प्लान बना रहे हैं?” इस पर अर्जुन कपूर ने जवाब दिया और कहा “नहीं अभी मेरा शादी करने का कोई प्लान नहीं है। Also Read :जब ट्रेन में परिणिति के संग फिजिकल हुए अर्जुन कपूर, विडियो लीक होने के बाद मचा था बवाल
अभी हम अपने करियर पर फोकस कर रहे हैं। नहीं, सच में 2 साल हो चुके हैं। लॉकडाउन और कोरोनावायरस की वजह से हम अपने करियर पर ध्यान नहीं दे पाए हैं। लेकिन अब मैं अपने करियर पर ध्यान देना चाहता हूं।” इसके अलावा अर्जुन कपूर ने कहा “मैं सच में एक रियलिस्टिक तक इंसान हूं। मैं कुछ छुपाना नहीं चाहता हूं और मैं सच में प्रोफेशनल रूप से थोड़ा और स्टेबल और मजबूत होना चाहता हूं। मैं आर्थिक रूप से स्टेबल होने की बात नहीं कर रहा हूं,मैं इमोशनली स्ट्रांग और स्टेबल होना चाहता हूं।” Also Read :अर्जुन कपूर ने गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा के साथ रैंप वॉक पर कर दी ये हरकत