बॉलिवुड अभिनेत्रियों को इस फील्ड में अपना करियर बनाने में काफी मेहनत करनी पड़ती है। इन दौरान उनके सामने कई मुश्किलें भी आती हैं। रेखा आज बॉलिवुड इंडस्ट्री का जाना-माना नाम है। वे आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। रेखा कोभी इस इंडस्ट्री में अपना करियर बनाने की राह में कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा था, तब जाकर वे वो मुकाम हासिल कर पाई, जहां आज वो हैं। 80 के दशक में रेखा की एक झलक पाने के लिये लोग तरसते थे। आज भी उनकी अदाकारी के लोग दीवाने हैं।
आज की अभिनेत्रियां भी उन्हें अपना आदर्श मानती हैं। आर्थिक तंगी के कारण रेखा ने बॉलीवुड की दुनिया में 15 साल की उम्र में कदम रखा था। रेखा की मां पुष्पावली एक अभिनेत्री थी। रेखा के माता-पिता साथ नहीं रहते थे और रेखा अपनी मां और भाई के साथ रहती थीं। एक वक्त ऐसा आया जब रेखा की मां पुष्पावल्ली को फिल्मों में काम मिलना बंद हो गया। इस वजह से उनकी माली हालत खराब हो गयी।
उस वक्त मजबूरन रेखा को फिल्मों में काम करने का रास्ता अपनाना पड़ा, ताकि वे अपना और अपनी मां का संसार चला सकें। एक इंटरव्यू के दौरान खुद रेखा जी ने बताया था कि 9वीं कक्षा के बाद उनकी पढ़ाई पर रोक लगा दी गयी थी। रेखा बताती हैं कि तब वे फिल्मों में काम नहीं करना चाहती थी। जब वे ऐसा करने से मना करती थी, तो उनका भाई उनके साथ मारपीट करता था।
अंत में अपनी मां के साथ फिल्मों की दुनिया में अपना नाम कमाने आयी रेखा ने अपनी पहली फिल्म ‘अंजाना सफ़र’ से शुरूआत की। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेता बिस्वजीत काम करने वाले थे। रेखा ने सोचा भी नहीं था कि उनकी पहली ही फिल्म से उन्हें एक बड़ा झटका लगने वाला है। शायद उन्होंने इसकी कल्पना भी नहीं की थी।
रेखा जी बताती हैं कि उस फिल्म के शूट के वक्त उनके और अभिनेता बिस्वजीत के बीच एक सीन होना था। वो एक किसिंग सीन था, जिसकी जानकारी उन्हें पहले नहीं दी गयी थी। डायरेक्टर के एक्शन बोलते ही अभिनेता उन्हें किस करने लगे और लगातार पांच मिनटों तक उसने रेखा जी को नहीं छोड़ा। रेखा यह देख हैरान रह गयी।
उनकी हैरानी तब बढ़ गयी, जब उन्होंने वहां मौजूद ऑडियंस को चिल्लाते हुए सुना कि और करो, और करो। यहां तक की बिस्वजीत का हाथ उनके बालों में था और वे बार बार बालों को खींच कर उन्हें किस किये जा रहे थे। उस वक्त रेखा रोने लगी थीं, लेकिन उनके मन में डर था कि अगर उन्होंने इसका विरोध किया तो उनका करियर सेट नहीं हो पायेगा। Also Read : रेखा से लेकर आलिया तक इन 7 बॉलीवुड एक्ट्रेस के शरीर पर है काला तिल, जानिए इनका अर्थ