चंडीगढ़ की हरनाज कौर संधू ने मिस यूनिवर्स 2021 का खिताब जीतकर सौंदर्य प्रतियोगिता की दौड़ में भारत का गौरव बढ़ाया है। 21 साल बाद भारत ने यह खिताब हासिल किया है। हरनाज कौर संधू पर पूरा देश गर्व महसूस कर रहा है। उनकी इस उपलब्धि पर उन्हें ढेर सारी बधाईयां मिल रही हैं। जानिए कैसे लड़के को डेट करना चाहती हैं मिस यूनिवर्स हरनाज संधू
बुद्धिमानी और खूबसूरती की मिसाल बन चुकी हैं हरनाज कौर। आज उनका स्टाइल सेंस, फैशन, इंटेलीजेंस अलग ही लेवल पर है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि चार साल पहले वह कैसी दिखती थीं? जब जलवायु परिवर्तन को लेकर मिस यूनिवर्स हरनाज संधू से पूछा गया सवाल तो ये था उनका जवाब2017 में हरनाज कौर ने सिंपल लुक के साथ नजर आई थी। उस वक्त पर किसी ने यहनहीं सोचा था कि चंडीगढ़ की यह लड़की इतना बड़ा मुकाम हासिल कर लेगी। अगर हम इन तस्वीरों की तुलना करें तो हम देखेंगे कि उन्होने अपनी तैयारी बहुत पहले से शुरू कर दी थी और इस पर कड़ी मेहनत कर रही थी। जानिए मिस यूनिवर्स 2021 की जज बनने के लिए उर्वशी रौतेला को मिली कितनी फीस
हरनाज ने किशोरावस्था में ही ब्यूटी पेजेंट में भाग लेना शुरू कर दिया था और आज उन्होंने अपनी मेहनत के दम पर एक बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है। मिस यूनिवर्स बनने से पहले हरनाज ने कई ब्यूटी पेजेंट खिताब अपने नाम किए हैं। हरनाज ने साल 2017 में मिस चंडीगढ़ का खिताब अपने नाम किया था। 10 में 9 लोग नहीं जानते होंगे मिस वर्ल्ड और मिस यूनिवर्स के बीच का अंतर….
एक साल बाद साल 2018 में हरनाज को मिस मैक्स इमर्जिंग स्टार इंडिया 2018 के खिताब से नवाजा गया। लेकिन हरनाज यहीं नहीं रुके, उन्हें फिर भी ऊंचाइयों को छूना था। दो प्रतिष्ठित खिताब जीतने के बाद, हरनाज़ ने मिस इंडिया 2019 में भाग लिया, जहाँ वह शीर्ष 12 में जगह बनाने में सफल रही। न्यूयॉर्क की रानियों वाली जिंदगी जी रही है मिस यूनिवर्स हरनाज संधू, जानिए कौन कर रहा है इतना खर्च
हरनाज ने मिस इंडिया के खिताब के करीब पहुंचने के बाद भी हार नहीं मानी, भले ही वह जीत नहीं पाईं। वह कड़ी मेहनत करती रहीं और साल 2021 में जब उन्होंने मिस यूनिवर्स 2021 प्रतियोगिता में हिस्सा लिया तो सबकी निगाहें उन पर टिकी और आखिरकार हरनाज ने कर दिखाया। उन्होंने सभी को पीछे छोड़ते हुए मिस यूनिवर्स 2021 का खिताब जीतकर देश का नाम रोशन किया है।
आपको बता दें कि हरनाज से पहले 1994 में सुष्मिता सेन और 2000 में लारा दत्ता ने यह खिताब जीता था। भारत ने अब यह खिताब तीसरी बार जीता है, जिसका ताज हरनाज कौर संधू ने सजाया है।