हरनाज संधू ने 21 साल बाद भारत में मिस यूनिवर्स का ताज वापिस ला कर पूरे भारतवासियों को गर्व करवाया है। इससे पहले ये खिताब 1994 में सुष्मिता सेन और 2000 में लारा दत्ता के नाम दर्ज है। हाल ही में हरनाम संधू ने एक इंटरव्यू में अपने बॉलीवुड में एंट्री और स्टीव हार्व द्वारा फिनाले में पूछे गए सवालों के बारे में भी बात की।
पंजाबी फिल्मों में कर चुकी है काम
हरनाम संधू मिस यूनिवर्स का ताज जीतने से पहले पंजाबी फिल्मों में डेब्यू कर चुकी है। लेकिन अब वो बॉलीवुड में भी अपना सिक्का आजमाना चाहती ही।ऐश्वर्या से लेकर हरनाज संधू तक जानिए कितनी पढ़ी-लिखी हैं 8 इंडियन ब्यूटी क्वींस
स्टेज पर क्यों निकालनी पड़ी बिल्ली की आवाज
स्टीव हार्व ने जब हरनाज़ को किसी जानवर की आवाज निकलने को कहा तो शायद लोगो को लगा कि इतने बड़े स्टेज पर ये सवाल गलत है। लेकिन हरनाज की में तो ऐसा बिलकुल भी नहीं है। उनका मानना है की मिस यूनिवर्स की प्रतियोगिता सिर्फ खूबसूरती और परफेक्शन की प्रतियोगिता नही है। हरनाम ने बताया की उन्हें खुशी है की स्टीव ने उनसे ऐसा कुछ सवाल पूछा, इसके बाद वो काफी सहज महसूस कर रही थी।
बॉलीवुड में एंट्री का क्या है प्लान
हरमाज ने बताया की फिलहाल इस बारे में बात करना बहुत जल्दबाजी होगी, लेकिन जब भी वो बॉलीवुड में एंट्री करेंगी वो अपडेट जरूर करेंगी। हरनाज ने बताया की वो वूमेन ओरिएंटल फिल्मों में काम करना पसंद करेंगी, जिसमे प्रियंका चोपड़ा, लारा दत्ता और सुष्मिता सेन हो।जब जलवायु परिवर्तन को लेकर मिस यूनिवर्स हरनाज संधू से पूछा गया सवाल तो ये था उनका जवाब
कैसे लड़के पसंद है हरनाज को
हरनाज से जब पूछा गया की वो अमीर लड़के और स्ट्रगलिंग लड़के में से किसे चुनेंगी तो उन्होंने कहा की मैं स्ट्रगलिंग लड़के को चुनूंगी। क्युकी अगर कोई स्ट्रगल कर रहा है तो उसे उस चीज को महत्व पता है। और आगे भी वो स्ट्रगल कर सकता है। और स्ट्रगल करने के बाद ही किसी चीज की वैल्यू पता चलती है।
कास्टिंग काउच को लेकर बोली बड़ी बात
हरनाज ने कहा की उन्हें नहीं पता बॉलीवुड के लोग किस तरीके की परिस्थितियों से गुजरते है। लेकिन ये पूरे तरीके से अनवर डिपेंड करता है। इसके बाद उन्होंने कहा की खैर मैं इस बारे में कुछ नही बना चाहूंगी क्युकी ये जल्दबाजी होगी। फिलहाल अपनी जीत के जस्न पर फोकस करते है।