World Cup 2023 Points Table बुधवार(11 अक्टूबर) को वर्ल्ड कप 2023 के अपने दूसरे मुकाबले में भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ धमाकेदार जीत दर्ज की. दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में अफगानिस्तान के टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया था और 272/8 का स्कोर बनाया था. जिसके जवाब में भारत की टीम ने जबदरस्त बैटिंग करते हुए सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने 131 रनों की मदद से मैच सिर्फ 35 ओवरों में 8 विकेट से जीत लिया.
मैच में धमाकेदार जीत के बाद भारत की रनरेट में काफी सुधार हुआ हैं और टीम ने पॉइंट टेबल में लम्बी छलांग लगाई हैं. वर्तमान में भारत की टीम पॉइंट टेबल में दूसरे स्थान पर आ गयी हैं जबकि टॉप स्थान पर कीवी टीम हैं.
ALSO READ: अफगनिस्तान के खिलाफ रोहित शर्मा ने लगाई रिकार्ड्स की झड़ी, हिटमैन ने मैच में बनाए 7 रिकार्ड्स
भारत ने पॉइंट टेबल में ली जबरदस्त एंट्री
वर्ल्ड कप 2023 में कुल 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं, टूर्नामेंट में सभी टीमें अन्य 9 टीमों के खिलाफ एक-एक मैच खेलेगी. पहले राउंड में खेले जाने वाले 45 मैचों के बाद टॉप 4 टीमें सेमीफाइनल में जगह बनाएगी.
बता दे वर्तमान में न्यूजीलैंड की टीम इंग्लैंड और नीदरलैंड के खिलाफ जीत के साथ 4 अंकों के साथ टॉप पर हैं. इसके आलावा भारत ने भी ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के खिलाफ दोनों मैच जीते हैं और 4 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर हैं. बाबर आजम के कप्तानी वाली पाकिस्तान की टीम ने पहले दो मैचों में नीदरलैंड और श्रीलंका को हराकर 2 अंक हासिल किये हैं.
ALSO READ: IND vs AFG: इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे अधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बने रोहित शर्मा
इसके आलावा इंग्लैंड, बांग्लादेश और साउथ अफ्रीका की टीमों ने एक-एक जीत दर्ज की हैं. वर्ल्ड कप 2023 में अब तक ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका, नीदरलैंड और अफगानिस्तान की टीमों को एक भी जीत नही मिली हैं.
World Cup 2023 Points Table:
टीमें | मैच | जीत | हार | पॉइंट्स | नेट रनरेट |
1. न्यूजीलैंड | 2 | 2 | 0 | 4 | 1.958 |
2. टीम इंडिया | 2 | 2 | 0 | 4 | 1.500 |
3. पाकिस्तान | 2 | 2 | 0 | 4 | 0.927 |
4. दक्षिण अफ्रीका | 1 | 1 | 0 | 2 | 2.040 |
5. इंग्लैंड | 2 | 1 | 1 | 2 | 0.553 |
6. बांग्लादेश | 2 | 1 | 1 | 2 | -0.653 |
7. ऑस्ट्रेलिया | 1 | 0 | 1 | 0 | -0.883 |
8. श्रीलंका | 2 | 0 | 2 | 0 | -1.161 |
9. नीदरलैंड्स | 2 | 0 | 2 | 0 | -1.800 |
10. अफगानिस्तान | 2 | 0 | 2 | 0 | -1.907 |