Paper Cup : आजकल बदलते समय के साथ अधिकतर लोग फ्रेंडली नेचर के हो चुके हैं। बदलते समय के साथ लोग अपने रोजमर्रा की जिंदगी में प्लास्टिक के प्रोडक्ट्स का बहुत अधिक इस्तेमाल करने लगे। इसका अहम कारण इसके सस्ते दाम होना और बाजार में प्लास्टिक की वस्तुओं की अधिकता रही। एक समय ऐसा दौर आया, जब बाजार में प्लास्टिक की वस्तुएं अधिक से अधिक चलन में आ गई और उनके सस्ते दाम और प्लास्टिक के प्लेट्स और कप का बहुत अधिक प्रयोग होने लगा। लेकिन अब समय के साथ प्लास्टिक के अधिकतम इस्तेमाल पर नियंत्रण लगाया गया है।
प्लास्टिक का लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा असर
कई वैज्ञानिक रिसर्च से सामने आया कि प्लास्टिक के समान लोगों के स्वास्थ्य पर काफी बुरा असर डालते हैं। जब हम प्लास्टिक के किसी भी कंटेनर में खाने-पीने का कोई भी सामान रखते हैं, तो उसमें बहुत ही आक्रामक और जानलेवा केमिकल्स बन जाते हैं। इन्हीं कारणों के चलते खाने-पीने के समान के जरिए यह केमिकल्स हमारे शरीर में प्रवेश कर जाते हैं और हमारा शरीर कई तरह की बीमारियों से ग्रसित हो जाता है। इन्हीं बातों को ध्यान में रखते हुए अब बाजार में पेपर कप्स और प्लेट्स आ चुके हैं, लेकिन क्या यह पेपर कप्स और प्लेट्स इस्तेमाल करना हमारे स्वास्थ्य के लिए सुरक्षित है।
चाय और काफी डालने से नहीं गलता पेपर कप
हमने अक्सर देखा होगा कि अगर हम किसी भी पेपर को लिक्विड में डिप करें, तो वह गीला हो जाता है, और फट जाता है या गल जाता है। लेकिन यह बेहद आश्चर्य की बात है कि अगर हम किसी भी पेपर कप में पानी, कोल्ड ड्रिंक या गरमा गरम चाय और काफी भी डाल देते हैं तो वह ना ही गलता है ना ही फटता है और ना ही खराब होता है। आखिर ऐसा क्यों? क्या आपने कभी इस बात पर गौर किया है। हम अक्सर इनका इस्तेमाल तो करते रहते हैं लेकिन कभी यह जानने का प्रयास नहीं करते कि आखिर ऐसा किन कारणों के चलते होता है।
यह रही सच्चाई
लोगों के मन में इस बात को लेकर सवाल अवश्य उठते होंगे, कि आखिर गरमा गरम चाय कॉफी और कोल्ड ड्रिंक डालने से भी पेपर कप खराब क्यों नहीं होते। सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया गया, जिसमें सामने आया कि पेपर कप्स और प्लेट्स में लिक्विड आइटम डालने के बाद भी यह खराब क्यों नहीं होता। इसी बात को ध्यान में रखते हुए एक व्यक्ति ने एक पेपर कप लिया और उसे पानी से गीला कर दिया।
जब उस शख्स ने उस गले पेपर कप की परत हटानी शुरू की, तो सबसे आखरी में उसे पेपर कप में एक प्लास्टिक की लेयर दिखाई दी, यानी यह साफ हो गया कि हम जिस पेपर कप को पेपर समझकर इस्तेमाल करते हैं उसके अंदर भी प्लास्टिक का प्रयोग किया जाता है। इन पेपर कप में खाने-पीने के बावजूद भी हमारे शरीर में कुछ बॉडी केमिकल्स चले जाते हैं, जो हमारे शरीर को नुकसान पहुंचाते हैं। हम यही सोचते रह जाते हैं, कि आखिर ऐसा किन कारणों से हुआ, हमने क्या ऐसी चीज खाई, जो हमें नुकसान कर गई और हमारी तबियत बिगड़ गई। अब आपके सामने पेपर कप की सच्चाई आ चुकी होगी। आखिर किन कारणों के चलते पेपर कप न हीं गलते है और ना ही फटते हैं, बस वैसे के वैसे ही बने रहते हैं।
Read Also :- Ajay Devgn ने किया बड़ा खुलासा, बॉलीवुड का यह बड़ा प्रोड्यूसर था उनका दुश्मन