राजेश खन्ना ऐसे बॉलविड अभिनेताओं में से एक है जिन्होंने चार दसक तक बॉलीवुड में राज किया। उन्होंने बॉलीवुड के कई बड़े फ़िल्मों में काम किया, उनकी अदाकारी को लोग आज भी याद करते हैं। कोई जमाना था उनके फैंस उनके पीछे पागलों की तरह भागा करते थे, यह उनके फैंस का उनके प्रति जुनून था।
यही नही लड़कियां उनके लिए खून से खत लिखा करती थीं। पर आपको बता दें, उनकी जिंदगी बेहद दिलचस्प थी, लेकिन जिंदगी कहा हमेशा एक तरह से चलती हैं। उनके जिंदगी में एक ऐसा समय आया था जब राजेश खन्ना बिल्कुल अकेले पड़ गए थे। आर्थिक तंगी से जुझने के कारण उन्हें अपना बंगला आशीर्वाद तक छोड़ना पड़ा था।
आर्थिक तंगी के कारण छोड़ना पड़ा अपना बंगला
राजेश खन्ना के जिंदगी में एक ऐसा वक्त भी आया था, जब उनकी जिंदगी मुश्किले ही मुश्किलें थी। यही नही आर्थिक तंगी से जूझ रहे राजेश खन्ना को ऊपर इनकम टैक्स डिपार्टमेंट वालो ने भी उन पर डेढ़ करोड़ रुपए की देनदारी बता दिया। जिसके कारण उन्हें मजबूरन अपना बंगला छोड़ना पड़ा। यह कारण उन्हें किराए के कमरे में या कभी अपने ऑफिस पर रहने पर मजबूर कर दिया। राजेश खन्ना की जीवनी लिखने वाले वरिष्ठ पत्रकार ने इंटरव्यू में बताया कि राजेश खन्ना के ऑफिस के बगल में मैकडॉनल्ड का स्टोर था, जहां जाका वे हमेशा एक बर्गर और स्ट्रॉबेरी मिल्क शेक पिया करते थे। और वहां जब कोई उनका प्रशंसक उन्हें पहचान ले, तो उन्हें बहुत अच्छा लगता था।
अपना स्टारडम नहीं संभाल पाए राजेश खन्ना
प्रेम चोपड़ा के द्वारा एक इंटरव्यू में बताया गया कि, राजेश खन्ना वक्त के साथ नहीं बदले और अपनी पुरानी सफलता में ही डूबे रहे। इस कारण उन्होंने अपना बनाया हुआ सफलता खो दिया। उनके साथ काम करने वाले अभिनेता ने यह तक कह दिया की, वे अपने स्टारडम को संभाल नहीं पाए उन्होंने बॉलीवुड में चार दशक तक राज किया था, उनके जैसा स्टारडम किसी दूसरे स्टार ने नहीं देखा। एक समय ऐसा था जब उनके घर के बाहर गुलदस्ते और हाथों में फूल लिए प्रशंसकों का हुजूम उमड़ा रहता था। यही नही एक बार राजेश खन्ना ने खुद मायूस होते हुए बताया कि, ‘जब तक मैने फिल्में कीं, तब तक लोगों को मेरी एक्टिंग पसंद आई और मेरे लिए फूल भेजे। जैसे ही मैंने काम छोड़ दिया धीरे-धीरे फूल भी आने बंद हो गए’। उस समय यह बताते हुए राजेश खन्ना मायूस तक हो गए थे।