सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 17’ से 16 दिसंबर शनिवार को खानजादी उर्फ फिरोज़ा खान बाहर हो गई हैं। सलमान खान ने बताया कि इस बार उन्हे काफी कम वोट मिले हैं, जिसके चलते उन्हें घर से बाहर जाना ही पड़ेगा। खानजादी के अतिरिक्त इस सप्ताह विकी जैन, नील भट्ट और अभिषेक कुमार भी बेघर होने वालों की लिस्ट में नॉमिनेट थे। ‘बिग बॉस 17’ के इस वीकेंड वार में काफी तमाशा और धमाका सामने आया।
!['Bigg Boss 17' से इस कंटेस्टेंट की हुई छुट्टी तो फूट-फूट कर रोए अभिषेक,](https://wordpress-1013753-3582599.cloudwaysapps.com/wp-content/uploads/2023/12/123-120.jpg)
खानजादी जैसे ही इस शो से बाहर हुई, उनके हाउसमेट और ईशा के एक्स बॉयफ्रेंड अभिषेक कुमार अपने आप को नहीं रोक सके और फूट – फूट कर रोने लगे। दूसरी बार फिर वीकेंड के वार पर सलमान खान एक बार कंटेस्टेंट को उनकी करनी के बारे में काफी कुछ सुनाते हैं। इसके अतिरिक्त भारती और हर्ष की भी इस शो में एंट्री होती है।
‘बिग बॉस 17’ से खानजादी हुई बाहर
#Khanzaadi hoti hai ghar se beghar. Are you sad after hearing this news?😩#BB17 #BiggBoss17 #BiggBoss @BeingSalmanKhan #ShanivaarKaVaar pic.twitter.com/ymeXKAXPo1
— ColorsTV (@ColorsTV) December 16, 2023
‘बिग बॉस 17’ के इस वीकेंड का वार पर सलमान खान अपने कंटेस्टेंट को तीन गिनने तक बजर दबाने का चांस देते हैं, साथ ही यह भी कहते हैं, कि जिसने सबसे पहले बजर दबाया, वह अवश्य बच जाएगा। इसके साथ-साथ सलमान खान ने इस दौरान अपने कंटेस्टेंट को एक जोरदार झटका भी दिया। जी हां बिग बॉस के घर की रसोई अब हफ्ते में मात्र 12 घंटे ही खुल सकेगी, इस बीच सबसे पहले बजर अभिषेक कुमार दबाते हैं, और वह सेफ रहते हैं वही ‘बिग बॉस 17’ से खानजादी बाहर हो जाती है।
अभिषेक कुमार नहीं रोक सके अपने आंसू
!['Bigg Boss 17' से इस कंटेस्टेंट की हुई छुट्टी तो फूट-फूट कर रोए अभिषेक, भारती और हर्ष की भी हुई एंट्री](https://wordpress-1013753-3582599.cloudwaysapps.com/wp-content/uploads/2023/12/123-121.jpg)
‘बिग बॉस 17’ के इस शो से जैसे ही खानजादी बाहर हुई, अभिषेक कुमार फूट-फूट कर रोने लगे। जी हां अभिषेक कुमार और खानजादी के बीच इस शो में काफी प्यारी बॉन्डिंग नजर आती है। इससे पहले वह अभिषेक से यह भी कह रही थी कि वह ईशा मालवीय पर अधिक ध्यान ना दें और पूरा ध्यान अपने गेम पर ही लगा। इसके बाद इन दोनों के बीच काफी गहरा रिश्ता बन गया। अभी हाल ही में सलमान खान के साथ भी उनकी बहस हो गई थी, जब होस्ट से उन्हें सिर्फ यह कहने के लिए डांट पड़ी थी कि उनका घर जाने का मन हो रहा है इसके साथ-साथ इस शो में अभिषेक कुमार और खानजादी के बीच तीखी नोक झोंक भी नजर आती है। दोनों ने ही इस शो में काफी अच्छा समय व्यतीत किया है, जिसके चलते खानजादी के इस शो से बाहर होने पर अभिषेक कुमार अपने आंसुओं पर कंट्रोल नहीं कर सके और फूट-फूट कर रोने लगे।
‘बिग बॉस 17’ का शो
!['Bigg Boss 17' से इस कंटेस्टेंट की हुई छुट्टी तो फूट-फूट कर रोए अभिषेक, भारती और हर्ष की भी हुई एंट्री](https://wordpress-1013753-3582599.cloudwaysapps.com/wp-content/uploads/2023/12/123-122.jpg)
खानजादी के घर से बाहर होने के बाद ‘बिग बॉस 17’ के इस घर में अंकिता लोखंडे, विकी जैन, नील भट्ट, ऐश्वर्या शर्मा, ईशा मालवीय, अभिषेक कुमार, समर्थ जुरेल, अनुराग डोभाल अरुण महशेट्ठी, मुनव्वर फारुकी, रिंकू करमरकर, मन्नारा चोपड़ा अभी शेष है। हाल ही में सलमान खान के इस विवादित रियलिटी शो में के पॉप सिंगर ऑरा की भी दमदार एंट्री हुई है।
Read Also :- दुनिया के कुछ ऐसे kabristaan जहां कब्रें भी बोल पड़ती है, पत्थरों पर नाम के साथ अंकित है कहानियां