जैसा की सब जानते ही है कि इन दिनों सुपरस्टार शाहरुख खान का आशियाना मन्नत काफी चर्चा में है। शनिवार को किंग खान के बेटे आर्यन खान ड्रग्स केस में जमानत मिलने के बाद मन्नत वापिस लौट आये है। शाहरुख खान के इस बंगले को बेटे के स्वागत के लिए बहुत सुंदर तारीके सजाया गया। मन्नत के बाहर फैंस का तांता भी दिखा। इन सभी कारणों से मन्नत की हर वक्त चर्चा हो रही है। क्या आप जानते हैं शाहरुख-गौरी के इस मन्नत का रियल नाम क्या है?
शाहरुख खान के बंगले मन्नत का असली नाम
आपको बता दे मुंबई में सितारों के आलीशान बंगलों में मन्नत भी शामिल हैं। बता दे मुंबई का इसे आइकॉनिक प्लेस भी कहा जाता है। बॉलीवुड किंग खान के फैंस मुंबई आकर मन्नत के बाहर फोटो क्लिक कराना नहीं भूलते। 1997 में फिल्म यैस बॉस की शूटिंग के वक्त शाहरुख खान ने पहली बार मन्नत को देखा। तभी शाहरुख खान ने ये निर्णय लिया था कि वो एक दिन इस बंगले को जरूर खरीदेंगे। उस समय मन्नत में गुजराती बिजनेसमैन नरीमन दुबास रहते थे। तब मन्नत का नाम विला विएना हुआ करता था।
View this post on Instagram
जानकारी के मुताबिक बता दे 2001 शाहरुख खान की बंगले के मालिक से मुलाकात हुई और किंग खान ने बाई खोरशेद भानु संजना ट्रस्ट ने यह बंगला खरीदा था। शाहरुख खान ने ये बंगला उस वक्त 13.32 करोड़ में खरीदा था। आज इस बंगले की कीमत 200 करोड़ के आसपास है। शाहरुख खान के बंगला खरीदने के 4 साल तक ये विला वियना के नाम से ही रजिस्टर्ड था। फिर उसके बाद साल 2005 में ऑफिशियली इस बंगले का नाम मन्नत रखा गया।
शाहरुख खान के वर्कफ्रंट के बारे में बताये तो उनकी कई फिल्में पाइपलाइन में हैं। जीरो के फ्लॉप होने के बाद शाहरुख खान ने काफी सतर्कता के साथ अपनी फिल्मों का सलेक्शन किया है। आपको बता दे फिल्म पठान एक्टर की अपकमिंग मूवी है।बता दे इसमें शाहरुख खान के अपोजिट दीपिका पादुकोण हैं। किंग खान के साथ जॉन अब्राहम भी पठान में स्क्रीन शेयर कर रहे हैं। सुपरस्टार शाहरुख खान के फैंस को इस फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार है।