Vijay Sethupathi Net Worth : यह साउथ के सुपरस्टार हैं, जोकि अपनी बेहतरीन अदाकारी के साथ-साथ अपनी सिंपलीसिटी को लेकर भी चर्चाओं में रहते हैं। साउथ के बाद अब उन्होंने बॉलीवुड में भी अपनी एक खास पहचान बनाई है। जी हां एक दशक से अधिक एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में उन्होंने अपनी एक्टिंग के कई रूप दिखाएं है। कभी किन्नर तो कभी विलेन का किरदार निभाने वाला यह अभिनेता साउथ के साथ-साथ बॉलीवुड में भी अपनी एक्टिंग का जबरदस्त परचम फहरा चुका है। क्या अब आप पहचान पाए कि यहां किसके बारे में बात की जा रही है, अगर नहीं तो आइए आज इस आर्टिकल के जरिए हम जानते हैं कि यहां किसके बारे में बात कर रहे हैं।
सिम्पलिसिटी के लिए है मशहूर
![vijay sethupathi](https://wordpress-1013753-3582599.cloudwaysapps.com/wp-content/uploads/2024/01/123-92.jpg)
vijay sethupathi
यहां जिस एक्टर के बारे में बात की जा रही है वह कोई और नहीं बल्कि साउथ के जबरदस्त एक्टर विजय सेतुपति है, जोकि एक्टिंग के साथ-साथ अपनी सिम्पलिसिटी को लेकर भी लोगों के बीच काफी पॉपुलर है। अक्सर साधारण सी पैंट -शर्ट और चप्पल में दिखाई देने वाला यह अभिनेता नेशनल अवॉर्ड विनर से भी सम्मानित हो चुका है। इसके साथ-साथ शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ में उनके विलेन के किरदार को दर्शकों ने काफी पसंद किया था।
आज है उनका जन्मदिन
![vijay sethupathi](https://wordpress-1013753-3582599.cloudwaysapps.com/wp-content/uploads/2024/01/123-88.jpg)
vijay sethupathi
विजय सेतुपति आज अपना 46वां जन्मदिन मना रहे हैं। हाल ही में वह एटली की मल्टीस्टारर फिल्म ‘जवान’ में दिखाई दे चुके हैं। अब अपनी हालिया रिलीज होने वाली फिल्म ‘मैरी क्रिसमस’ को लेकर चर्चा का विषय बने हुए हैं।
फिल्म ‘मैरी क्रिसमस’ में विजय पहली बार कैटरीना कैफ के साथ रोमांस करते दिखाई दे रहे हैं। बेहद लग्जरियस लाइफ जीने वाले विजय सेतुपति काफी साधारण जीवन जीते हैं। जी हां करोड़ों की संपत्ति के मालिक होने के बावजूद विजय सेतुपति अक्सर हवाई चप्पल में नजर आते हैं।
कितनी है उनकी नेटवर्थ (Vijay Sethupathi Net Worth)
विजय सेतुपति की नेटवर्थ के बारे में बात की जाए, तो फाइनेंशियल एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के अनुसार उनकी नेटवर्थ 140 करोड रुपए है। इसके साथ-साथ उनका एक बंगला चेन्नई में है, जिसकी कीमत लगभग 50 करोड़ के आसपास है, वहीं वह काफी महंगी और लग्जरियस गाड़ियों के भी शौकीन हैं, उनके पास 1.78 करोड़ रुपए की कीमत वाली ‘BMW 7 Series’ है।
![vijay sethupathi](https://wordpress-1013753-3582599.cloudwaysapps.com/wp-content/uploads/2024/01/123-89.jpg)
इसके साथ-साथ उनके पास 39 लाख रुपए की Mini Cooper भी मौजूद है। एक फिल्म के लिए विजय 15 करोड रुपए फीस लेते हैं। इसके साथ-साथ शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ में विलेन का किरदार निभाने के लिए उन्होंने 21 करोड रुपए चार्ज किया था।
बॉडी शेमिंग का भी हो चुके शिकार
![Vijay Sethupathi](https://wordpress-1013753-3582599.cloudwaysapps.com/wp-content/uploads/2024/01/123-87.jpg)
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान विजय ने बताया कि उन्हें कई बार बॉडी शेमिंग का शिकार भी होना पड़ा। उनके ड्रेसिंग और फैशन सेंस को लेकर अक्सर उनके ऊपर लोगों ने कई बार सवाल उठाए। उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया की उन्हें बॉलीवुड के साथ-साथ कई बार साउथ में भी बॉडी शेमिंग का सामना करना पड़ा था।
उनका कहना है कि फंक्शन और मीटिंग के दौरान तो वह चप्पल पहन कर जाते हैं, लेकिन अपने कपड़ों को लेकर अब वह काफी अधिक सतर्क रहते हैं।
Read Also :- 22 साल की उम्र में Yashasvi Jaiswal ने रचा इतिहास, रोहित और पंत को छोड़ा पीछे